हार्ट अटैक के डर से नहीं लगवा रहे वैक्सीन? न करें ये बड़ी गलती और बचाएं अपनी जान

कई अध्ययनों में ये साबित हो चुका है कि COVID-19 और हृदय रोगों के बीच खतरनाक संबंध है। जानिए क्यों जरूरी है वैक्सीन लगवाना।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : August 3, 2021 6:29 PM IST

बीते साल से शुरू हुआ नोवल कोरोनावायरस अब तक लाखों लोगों की जान ले चुका है और इस जानलेवा वायरस ने हम सभी को समान रूप से प्रभावित किया है। हालांकि, यह वायरस उन लोगों के लिए अभिशाप समान है, जो पहले से मौजूद क्रॉनिक बीमारियों से जूझ रहे हैं। इन बीमारियों वाले लोगों के लिए कोरोनावायरस अधिक गंभीर और खतरनाक साबित हो रहा है। पहले भी कई अध्ययनों में ये साबित हो चुका है कि COVID-19 और हृदय रोगों के बीच खतरनाक संबंध है। वहीं कार्डिएक अरेस्ट भी पोस्ट COVID के कारण अचानक हुई मौतों की संख्या में वृद्धि देखी गई है।

शोधकर्ता वैक्सीनेशन की शुरुआत से ही ये कह रहे हैं कि जिन लोगों को दिल से जुड़ी गंभीर समस्याएं हैं उन्हें हर कीमत पर टीका लगवाना चाहिए। इसलिए अगर आप हृदय रोगी हैं और अभी तक आपने टीका नहीं लगवाया है तो ये बातें जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं क्यों जरूरी है वैक्सीनेशन।

हृदय रोगियों के लिए कितना गंभीर है COVID-19?

हृदय रोगों के शिकार लोगों को कोरोना काल में सबसे ज्यादा परेशानी हुई है। फिर चाहे उन्हें कोरोना के लक्षणों से निपटना हो या फिर कोरोना से ठीक होने के बाद होने वाली समस्याओं से पार पाना। हृदय रोगी गंभीर संक्रमण और अचानक होने वाली मौतों के लगातार डर में जी रहे हैं। बीते एक साल से कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की कार्डियक अरेस्ट और स्ट्रोक से मौतों की संख्या में भी भारी वृद्धि देखी गई है।

जैसा कि डॉकर्ट्स वैक्सीन लगवाने की पैरवी कर रहे हैं लेकिन लोगों में कोविड वैक्सीन को लेकर डर और मिथ अभी भी परेशान कर रहे हैं। हालांकि पहले से मौजूद क्रॉनिक बीमारियों वाले लोगों के लिए वैक्सीन लगवाना बहुत ही जरूरी है और साथ ही इस डर से ऊपर उठना भी उनके लिए जरूरी है। टीके की प्रभावशीलता पर दुष्प्रभाव और संदेह आपकी चिंता को बढ़ा सकते हैं।

क्या वैक्सीन हृदय रोगियों के लिए सुरक्षित हैं?

कई रिपोर्ट से पता चला है कि कोविड वैक्सीन न केवल हृदय रोगियों के लिए सुरक्षित हैं, बल्कि बहुत जरूरी भी हैं। कोरोना के बढ़ते हुए जोखिम के बीच ह्रदय रोगियों के साथ-साथ दूसरी क्रॉनिक डिजीज से पीड़ित लोगों को भी कोविड वैक्सीन लगवानीचाहिए। इतना ही नहीं समाज में सबसे कमजोर लोगों को भी जल्द से जल्द वैक्सीन लगवानी चाहिए।

और जहां तक बात ​​सुरक्षा की है तो कोविड वैक्सीन सभी योग्य एज ग्रुप के लिए सुरक्षित हैं। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने इस साल की शुरुआत में एक बयान जारी कर कहा था कि पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले सभी लोगों को वैक्सीन लगवानी चाहिए।

बयान में ये भी कहा गया है, "हेल्थ क्षेत्र के लिए प्रतिबद्ध साइंस-बेस्ड संगठन के रूप में हमें खुशी है कि लोग अपने प्रियजनों और अपने समुदायों को महामारी से बचाने के लिए कोविड वैक्सीन लगवा रहे हैं। "विशेष रूप से, हृदय जोखिम वाले कारकों, हृदय रोग, और दिल के दौरे और स्ट्रोक से पीड़ित लोगों को भी जल्द से जल्द टीका लगवाना चाहिए क्योंकि वे वैक्सीन से होने वाले वायरस से बहुत अधिक जोखिम में हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.