... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Coronavirus Update: कोरोना वायरस से राजस्थान में हुई एक और मौत, मरने वालों की संख्या 17
Coronavirus Update: भारत में कोरोना वायरस काफी तेजी से फैल रहा है। अबतक कोरोना वायरस के मामले 700 से पार हो चुके हैं। वहीं, मरने वालों की संख्या 17 हो चुकी है। शुक्रवार को राजस्थान में भीलवाड़ा निवासी एक 60 वर्षीय कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति की गुरुवार को मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि (Coronavirus Update) की।
अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा, "व्यक्ति को 6 मार्च को दिल का दौरा पड़ा था। शुरुआत में उसका इलाज स्वास्तिक अस्पताल में किया गया, फिर 7 मार्च को उसे बांगड़ अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। इसके बाद से वह 7 से 9 मार्च तक आईसीयू में रहा।"
उन्होंने आगे कहा, "फिर से इलाज के लिए व्यक्ति 12 और 19 मार्च को बांगड़ अस्पताल गया। एक डॉक्टर के साथ अन्य कर्मचारियों के कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद बांगड अस्पताल को सील कर दिया गया। इसके बाद व्यक्ति कोविड-19 संक्रमण का संदिग्ध पाया गया और उसे भीलवाड़ा के एमजी सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां व्यक्ति को आईसीयू में आइसोलेशन में रखा गया।"
उसके नमूने 23 मार्च को लिए गए और 25 मार्च को व्यक्ति के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। साथ ही व्यक्ति हाई बीपी और किडनी की समस्या से भी जूझ रहा था। सिंह ने कहा, "भीलवाड़ा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार किडनी के खराब होने और अन्य जटिलताओं के कारण उनकी मृत्यु हो गई।"
इससे पहले गुरुवार सुबह बांगड़ मेमोरियल अस्पताल में भर्ती शहर के एक 73 वर्षीय व्यक्ति नारायण सिंह की कोरोनावायरस संक्रमण के चलते मौत हो गई। बाद में उसके बेटे और पोती के भी कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार यह एक इंसान से दूसरे इंसान में संक्रमण के द्वारा फैलता है। संक्रमण के द्वारा फैलने वाला कोरोना वायरस जानवरों में पाया जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और रिपोर्ट के मुताबिक समुद्री जीव-जंतुओं से यह वायरस इंसानों तक आया है।