Corona in MP: मध्य प्रदेश में घट रहे हैं कोरोना के नए मामले, मरीजों की पॉजिटिविटी रेट राष्ट्रीय औसत से कम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में हुई कोरोना कोर ग्रुप की बैठक में बताया गया कि प्रदेश की पॉजिटिविटी रेट मंगलवार को राष्ट्रीय औसत से कम हो गई है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : May 4, 2021 11:46 PM IST

Coronavirus Update Madhya Pradesh: एक तरफ जहां देश में कोरोना का कहर जारी है, तो वहीं कुछ राज्यों से थोड़ी बहुत राहत की खबर भी सामने आ रही है। मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य है, जहां से कोरोना के नए मामलों को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। प्रदेश में  कोरोनावायरस (Corona cases in Madhya Pradesh) के संक्रमण को रोकने के प्रयास तेजी से जारी हैं। राज्य में कोरोना की पॉजिटिविटी दर भी राष्ट्रीय औसत से काफी कम हो गई। इस बात की जानकारी मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई एक बैठक में दी गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में कोरोना कोर ग्रुप की बैठक की गई। इसमें बताया गया कि प्रदेश की पॉजिटिविटी रेट मंगलवार (Coronavirus Update Madhya Pradesh in Hindi) (4 मई) को राष्ट्रीय औसत से कम हो गई है। राष्ट्रीय औसत 21.6 प्रतिशत की तुलना में प्रदेश की औसत 20.7 प्रतिशत हो गई है।

गरीब व्यक्तियों की नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि गरीब के उपचार की व्यवस्था शासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गरीब व्यक्तियों के लिए नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था के लिए चिकित्सालय चिन्हित किए गए हैं। इसके साथ ही गरीब के लिए नि:शुल्क उपचार की व्यवस्थाओं को अधिक विस्तारित करने के संबंध में प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि सी.टी. स्कैन की निर्धारित दरों को कम करने के तरीकों पर भी विचार किया जाए। दर ऐसी हो जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग द्वारा भी वहन की जा सके।

मुख्यमंत्री ने प्रभारी मंत्रियों को निर्देशित किया है कि ग्रामीण अंचल के क्वारंटाइन सेंटर और कोविड केयर सेंटर्स का निरीक्षण करें और वहां की व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए। क्वारंटाइन और कोविड केयर सेंटर्स की व्यवस्थाओं के संबंध में जन-जागरण भी किया जाएं, ताकि संक्रमित व्यक्ति को वहां पर रख कर संक्रमण को नियंत्रित किया जा सके।

बैठक में बताया गया कि ऑक्सीजन उपलब्धता की स्थिति बेहतर हुई है। 2 मई को ऑक्सीजन की 516 मीट्रिक टन आवश्यकता की तुलना में 683 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई है। प्रदेश को आवंटित ऑक्सीजन मात्रा की तुलना में 90 प्रतिशत से अधिक ऑक्सीजन की आपूर्ति लगातार ठीक ढंग से हो रही है। प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में आगामी दो दिन की ऑक्सीजन आवश्यकता से अधिक का भंडारण हो गया है। विगत चार दिनों में चार नए ऑक्सीजन टैंकर भी प्राप्त हुए हैं। आगामी दो-तीन दिनों में सिंगापुर से अयातित दो टैंकर भी प्राप्त हो जाएंगे।

Coronavirus Cases in India: राहतभरी ख़बर ! देश के इन 7 राज्यों में कम हुए कोरोना केसेस, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया क्या होगा आने वाले दिनों में हाल

स्रोत : (IANS Hindi)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source