Coronavirus Update : भीड़ को कम करने के लिए बढ़ाए गए प्लेटफॉर्म टिकट के दाम

Coronavirus Update: कोरोनावायरस (Coronavirus) के संक्रमण को कम करने के मद्देनजर पं दीनदयाल उपाध्याय मंडल द्वारा एक निर्णय के तहत भीड़ वाले स्टेशनों पर भीड़-भाड़ को कम करने तथा जागरूकता के उद्देश्य से छह रेलवे स्टेशनों (Railway Platform) पर प्लेटफॉर्म टिकट के मूल्य में अस्थायी वृद्घि करते हुए 50 रुपये कर दिया गया है।

WrittenBy

Written By: IANS | Updated : March 18, 2020 4:39 PM IST

Coronavirus Update: कोरोनावायरस (Coronavirus) के संक्रमण को कम करने के मद्देनजर पं दीनदयाल उपाध्याय मंडल द्वारा एक निर्णय के तहत भीड़ वाले स्टेशनों पर भीड़-भाड़ को कम करने तथा जागरूकता के उद्देश्य से छह रेलवे स्टेशनों (Railway Platform) पर प्लेटफॉर्म टिकट के मूल्य में अस्थायी वृद्घि करते हुए 50 रुपये कर दिया गया है।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार ने बुधवार को बताया कि पं दीनदयाल उपाध्याय मंडल के पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, सासाराम, डेहरी अन सोन, अनुग्रह नारायण रोड एवं भभुआ रोड स्टेशन पर अब प्लेटफॉर्म टिकट के मूल्य में वृद्घि करते हुए 50 रुपये कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अस्थायी वृद्घि है, जो 15 अप्रैल तक लागू रहेगी।

Foods to boost immunity: इम्यून सिस्टम मज़बूत बनाने के लिए खाएं प्रोबायोटिक्स से भरपूर फूड्स

कुमार ने बताया कि इससे पहले मंगलवार को दानापुर रेल मंडल के 13 रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों के मूल्य को 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये किया गया था। उन्होंने बताया कि अन्य सभी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट पूर्व की तरह 10 रुपये में ही मिलते रहेंगे। उन्होंने कहा इस मूल्य वृद्घि का कारण स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम करना है।

Homemade Sanitizer: आईआईटी बीएचयू ने बताई घर में सेनेटाइजर बनाने की विधि

कोरोना वायरस के 149 मामले आए सामने

बता दें कि अबतक देश में कोरोना वायरस के 149 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, पूरी दुनिया में 1.80 लाख से भी अधिक मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस से बचने के लिए हवाईअड्डों पर स्क्रीनिंग की जा रही है। अबतक स्क्रीनिंग के लिए  कुल 13,54,858 यात्रियों को रखा गया है। अब तक देश में कोरोना संक्रमित तीन लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने मदद के लिए एक हेल्पलाइन ईमेल आईडी भी बनाया है।

अनुसंधान संस्थान ने कहा, “आईसीएमआर, पुणे को पहले ही 10 लाख जांच के लिए अभिकर्मकों के मौजूदा भंडार को बढ़ाने के आदेश दिए हैं जो जल्द ही उपलब्ध होंगे। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से भी अतिरिक्त दस लाख जांच के लिए आग्रह किया गया है।” इसके अलावा कोरोना से बचने से लिए देशभर में तरह तरह की एडवाइजरी जारी की जा रही है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source