Coronavirus Update: भारत में कोरोनावायरस का आंकड़ा हुआ 415, महाराष्ट्र में 89, केरला में 67 हुआ आंकड़ा, कुल 7 मौतें

हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल 415 मामले हो गए हैं। कल से लेकर अब तक 33 नए मामले सामने आए हैं। इस 415 में 24 लोगों का इलाज हो चुका है। 7 लोगों की भारत में अब तक मौत हो चुकी है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : March 23, 2020 2:44 PM IST

Coronavirus Update in india in Hindi: देश और दुनिया में कोरोनावायरस (Coronavirus outbreak in india) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारत में भी कोरोनावायरस पॉजिटिव लोगों के आंकड़े दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल 415 मामले हो गए हैं। कल से लेकर अब तक 33 नए मामले सामने आए हैं। इस 415 में 24 लोगों का इलाज हो चुका है।

महाराष्ट्र है बुरी तरह से प्रभावित

इसमें अलग-अलग राज्यों के आंकड़ों की बात करें, तो महाराष्ट्र (Covid-19 in maharashtra) सबसे बुरी तरह से प्रभावित राज्य बनता जा रहा है। यहां कोरोना के पॉजिटिव मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। माहाराष्ट्र में कुल 89 पॉजिटिव मामले कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों के आएं, जिसमें दो की मौत हो गई है। महाराष्ट्र, भारत में नंबर वन पर है, जहां कोरोना के मामले सबसे अधिक दर्ज किए गए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर केरला है, जहां कुल कोरोना पॉजिटिव लोग हैं 67, जिनमें 3 का इलाज हो चुका है।

Coronavirus survival : स्टील, प्लास्टिक में 3 दिन, हवा में 3 घंटे जीवित रहता है कोरोनावायरस, जानें कहां कितनी देर है जीवन

दिल्ली में भी बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

तीसरे नंबर पर दिल्ली (coronavirus in delhi) है जहां, कुल 30 मामले हैं, जिनमें 1 की मौत और 5 का इलाज किया जा चुका है। उसके बाद उत्तर प्रदेश में 28 मामले हैं, जिसमें 9 का इलाज किया जा चुका है। ये सभी आंकड़े आपको हेल्थ मिनिस्ट्री की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

भारत सरकार इस खतरनाक और जानलेवा वायरसको समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, ताकि यह भारत में और भीषण रूप ना ले सके। फिलहाल, भारत में कोरोनावायरस से कुल 7 मौतें हो चुकी हैं। गुजरात, महाराष्ट्र और बिहार में एक-एक मौत रविवार को दर्ज किया गया। इससे पहले दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब, महाराष्ट्र में 4 मौतें हुई थीं।

कई शहर हुए लॉकडाउन (Cities lockdown) 

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरू समेत 75 शहर 31 मार्च तक पूरी तरह से बंद (Lockdown)हो गए। ट्रेन, मेट्रो, अंतर-राज्य बसों को आज से बंद कर दिया गया है, केवल आवश्यक सेवाएं जैसे दूध, सब्जियां, दवाएं, किराना और एटीएम बंद के दौरान उपलब्ध होंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source