Coronavirus Update in India: उत्तर प्रदेश में कोरोना से संक्रमित लोगों का होगा मुफ्त इलाज, स्कूल-कॉलेज 2 अप्रैल तक बंद, यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए रेल्वे ने कैंसल की ट्रेन सेवाएं

सीबीएससी तथा आईसीएससी बोर्ड की बची परीक्षाएं भी स्थगित की गई हैं। इनके साथ प्रतियोगी परीक्षाएं भी स्थगित की गई हैं। इसके साथ ही फैसला लिया गया है कि निजी क्षेत्र के लोग घर से काम करें। कोरोना वायरस से संक्रमित सभी लोगों का मुफ्त इलाज होगा। इसके साथ ही सभी धरना तथा प्रदर्शन पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : March 17, 2020 5:40 PM IST

coronavirus update in india: कोरोना वायरस (coronavirus update) के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सर्तक नजर आ रही है। मंगलवार को कैबिनेट बैठक में कोरोना को लेकर हुई बड़ी चर्चा के बाद कई गाइडलाइंस व निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही प्रदेश में सभी स्कूल व कॉलेज को दो अप्रैल तक बंद करने की घोषणा की है। पहले सरकार ने सभी स्कूल-कालेज को 22 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी किया था। स्कूल व कॉलेज को दो अप्रैल तक बंद करने के साथ ही सरकार ने अगले आदेश तक सभी परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया है। (coronavirus cases in india) मंगलवार 17 मार्च को भारत में कोरोना वायरस के मामलों का आंकड़ा 125 बताया गया, जिसमें, उत्तर प्रदेश के 12 मामले भी शामिल रहे। 

उप्र में कोरोना से संक्रमित लोगों का होगा मुफ्त इलाज, स्कूल-कॉलेज 2 अप्रैल तक बंद:

मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया। कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस पर चर्चा के दौरान पर्यटक स्थलों को 31 मार्च तक के लिए बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। स्कूल सिर्फ साफ-सफ़ाई के लिए खुलेंगे। मल्टीप्लेक्स, कॉलेज को 2 अप्रैल तक किये गए बन्द रहेंगे। इसके अलावा धार्मिक नेताओं से मुख्यमंत्री ने अपील की है कि सभी मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों व अन्य में ज्यादा भीड़ न हो। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों में होने वाले तहसील दिवस व जनता दर्शन कार्यक्रमों को भी 2 अप्रैल तक के लिए बंद किया गया है। (coronavirus update in Uttar Pradesh).

सीबीएससी तथा आईसीएससी बोर्ड की बची परीक्षाएं भी स्थगित की गई हैं। इनके साथ प्रतियोगी परीक्षाएं भी स्थगित की गई हैं। इसके साथ ही फैसला लिया गया है कि निजी क्षेत्र के लोग घर से काम करें। कोरोना वायरस से संक्रमित सभी लोगों का मुफ्त इलाज होगा। इसके साथ ही सभी धरना तथा प्रदर्शन पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।(coronavirus update in india)

रेल्वे भी उठा रही है ज़रूरी कदम (indian railway on corornavirus preventions):

उत्तर रेल्वे ने कोरानावायरस से यात्रियों को बचाने के लिए रेलवे ने भी कमर कस ली है। यात्रियों को इस संक्रमण की आशंका के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 और 182 पर इसकी जानकारी देने पर तत्काल मदद मिलेगी। पूवरेत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने आईएएनएस से कहा, "हेल्पलाइन नंबर 139 और 182 पर फोन करने पर नजदीकी अस्पताल से संपर्क करके तुरंत सुविधा मुहैया कराई जाएगी।"

तो वहीं, देश के दूसरे हिस्सों में भी यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेल्वे ने कई सेवाएं रद्द कर दी हैं। इसी तरह, मुंबई में प्लेटफॉर्म टिकट्स के दाम बढ़ाकर रू.50 कर दिए गए हैं। तो वहीं लोकल ट्रेन सर्विस को भी सुरक्षित बनाए रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source