Coronavirus Update : स्पाइसजेट का पायलट कोरोनावायरस पॉजिटिव

स्पाइसजेट ने रविवार को जानकारी दी कि उसके एक पायलट में कोरोनावायरस संक्रमण का परीक्षण पॉजिटिव आया है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : March 29, 2020 6:05 PM IST

Coronavirus Update : स्पाइसजेट ने रविवार को जानकारी दी कि उसके एक पायलट में कोरोनावायरस संक्रमण का परीक्षण पॉजिटिव आया है। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा कि 'फर्स्ट अफसर' ने मार्च में किसी भी अंतरराष्ट्रीय उड़ान का संचालन नहीं किया था और उसने आखिरी बार 21 मार्च को चेन्नई से दिल्ली की घरेलू उड़ान का संचालन किया था। इसके बाद से वह घर पर क्वारैंटाइन में था।

प्रवक्ता ने कहा, "हमारे सहयोगियों में से एक, जो कि स्पाइसजेट के इस फर्स्ट अफसर के साथ था, उसका कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव आया है। यह रिपोर्ट 28 मार्च को आई।"

पायलट के सीधे संपर्क में आए सभी चालक दल के सदस्य और कर्मचारियों को अगले 14 दिनों के लिए घर पर खुद को क्वारैंटाइन में रखने के लिए कहा गया है।

Coronavirus pandemic : वैश्विक रूप से सामने आए कोविड-19 के 6,01478 मामले, अब तक हो चुकी है 27,862 मौतें

प्रवक्ता ने कहा कि पायलट को उचित चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं।

"हमारे यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम भारत सरकार द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं।"

स्पाइसजेट के सभी विमानों को जनवरी के अंत से पूरी तरह से कीटाणुरहित किया जा रहा है और इस्तेमाल किए जाने वाले कीटाणुनाशक डब्ल्यूएचओ के मानकों के अनुसार हैं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक भारत में कुल मामलों की संख्या रविवार को 979 तक पहुंच गई। इसमें से कम से कम 867 मामले एक्टिव कोरोनावायरस के (Coronavirus Update) हैं। 86 लोग ठीक होकर अस्पताल से जा चुके हैं, जबकि 25 लोग इस बीमारी से दम तोड़ चुके हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source