
Also Read
भारत में कोरोनावायरस का पहला मामला केरल में पाया गया
Coronavirus update: केरल से नोवेल कोरोनावायरस (Coronavirus in India) का एक पॉजिटिव मामला सामने आया है। यह जानकारी, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को दी। स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी एक बयान में कहा गया, "केरल में नोवेल कोरोनावायरस (Coronavirus in India) का एक पॉजिटिव मामला -वुहान यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक छात्र में सामने आया है।"
मिली जानकारी के मुताबिक मरीज को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। जबकि, मंत्रालय ने कहा, "मरीज की हालत स्थिर है और उस पर करीबी नजर रखी जा रही है।"इस मामले के सामने आने और कोरोनावायरस के केरला पहुंचने की पुष्टि के बाद केरल की स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा ने शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारियों की एक इमरजेंसी बैठक बुलाई है। (Coronavirus in India)
One positive case of Novel Coronavirus has been found, in Kerala. The student was studying at Wuhan University in China. The patient is stable and is being closely monitored. #coronaviruspic.twitter.com/fDlME0UdRR
— ANI (@ANI) January 30, 2020
गौरतलब है कि कोरोना वायरस (Coronavirus)की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई। चीन में अब तक लगभग 170 से अधिक लोगों की मौत इस वायरस की चपेट में आने से हो चुकी है। कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में इंसान और पशु दोनों आ सकते हैं। इसीलिए, जानवरों के आसपास रहने वाले लोगों को इसका खतरा अधिक है। ये वायरस श्वसन मार्ग के ज़रिए शरीर में प्रवेश करते हैं। (Coronavirus in India)
Headache Natural Medicines: एंटी-बायोटिक्स नहीं सिर दर्द में करें इन 3 चीज़ों का सेवन, मिलेगी राहत
इस वायरस (Coronavirus) के प्रमुख लक्षणों में मौसमी और वायरल हेल्थ प्रॉब्लम्स (Coronavirus symptoms) जैसी परेशानियां शामिल हैं। जैसे, सर्दी-ज़ुकाम, खांसी और बुखार जैसी परेशानियां कोरोनावायरस में होती है। अगर, बुखार और सर्दी-खांसी जैसी परेशानियां महसूस हो तो, डॉक्टर से सम्पर्क करें। इसमें लैब टेस्ट कराना पड़ता है। इन सभी संकेतों के अलावा लंग्स में सूजन, निमोनिया, बार-बार छींक आना, अस्थमा अटैक जैसी परेशानियां भी होती है कोरोना वायरस इंफेक्शन होने पर।
Flue Remedies for Babies: जब बच्चों को हो सर्दी-ज़ुकाम, तो ये 2 नुस्खे करें ट्राई