... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: IANS | Published : March 4, 2020 11:05 AM IST
लखनऊ में कोराना का मरीज भर्ती, अलर्ट जारी।
Coronavirus in india: उत्तर प्रदेश की राजधानी के लोकबंधु अस्पताल में कोराना वायरस के संदिग्ध मरीज के भर्ती होने के बाद वरिष्ठ मेडिकल अफसर (सीएमओ) डॉ़ नरेंद्र कुमार अग्रवाल ने अलर्ट जारी कर दिया है। (Coronavirus in india in hindi) सीएमओ ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में कोरोना वायरस की जांच की सुविधा है। मंगलवार को एक विदेश से आए हुए मरीज को लोकबंधु के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इसकी जांच के सैंपल केजीएमयू भेजे गए हैं, रिपोर्ट 48 घंटे के अंदर आने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट में चिकित्सकों और पैरामेडिकल की एक विशेष टीम गठित कर दी गई है। खास तौर पर 12 देशों से आने वाले यात्रियों पर नजर रखी जा रही है। राजधानी में अब तक 1200 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। चीन, दुबई, हांगकांग, ईरान व 12 संक्रमित देशों से आने वाले यात्रियों परे विशेष नजर रखी जा रही है। (Coronavirus in india)
डॉ़ अग्रवाल ने कहा, “हमने कई टीमें गठित की हैं जो लगातार बाहर से आने वालों पर नजर बनाए हुए है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए एयरपोर्ट पर विशेष निगरानी की जा रही है। चौधरी चारण सिंह एयरपोर्ट पर छह चिकित्सकों व आठ पैरामेडिकल स्टाफ ड्यूटी लगाई गई है। ये सभी बाहर से आने वाले लोगों की स्कैनिंग की जा रही है। राजधानी के लोकबंधु, सिविल, लोहिया, आरएलबी समेत सभी अस्पतालों में 73 आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।”
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीच्यान ने मंगलवार को कहा कि चीन वैश्विक कोविड-19 महामारी की स्थिति के विकास पर करीबी से ध्यान दे रहा है और वर्तमान में कुछ देशों के सामने महामारी की कठिन स्थिति को समझ सकता है। उन्होंने कहा कि चीन कोरोना महामारी प्रभावित देशों और डब्ल्यूएचओ के साथ अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य सहयोग को मजबूत करने के लिए तैयार है। हमें एकजुट होकर इसके खिलाफ लड़ाई में शामिल होना है, जब तक कि विश्व स्तर पर महामारी से लड़ने में अंतिम जीत हासिल न की जा सके।
चाओ लीच्यान ने कहा, महामारी के प्रसार के साथ साथ चीन ने पाकिस्तान, जापान, ईरान और एयू आदि को परीक्षण अभिकर्मक प्रदान किए हैं और कई देशों के साथ निदान व उपचार योजना साझा की है। चीन अपने देश में महामारी की स्थिति को रोकने व नियंत्रित करने का काम जारी रखते हुए अपनी क्षमता के भीतर दूसरे देशों के साथ सहयोग मजबूत बनाने को तैयार है। (Coronavirus in china)
उन्होंने कहा, “शीत युद्ध की सोच और वैचारिक पूर्वाग्रह के आधार पर, अमेरिकी विदेश विभाग ने अनुचित कारणों से अमेरिका में तैनात चीनी मीडिया एजेंसियों का राजनीतिक दमन किया। चीन इसका दृढ़ता से विरोध करता है और इसकी कड़ी निंदा करता है।”
अमेरिकी विदेश विभाग ने सोमवार को घोषणा की कि इस महीने की 13 तारीख से पांच चीनी मीडिया संस्थाओं के चीनी कर्मचारियों की संख्या को सीमित करने के लिए उपाय करेगा, जो पहले विदेशी मिशन के रूप में घोषित किए गए थे।
चाओ लीच्यान ने कहा, “चीन-अमेरिका संबंधों की वर्तमान स्थिति के तहत, अमेरिका के इस कदम से दोनों देशों के संबंधों पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव और नुकसान होगा। चीन, अमेरिका से अपनी गलतियों को तुरंत सुधारने का आग्रह करता है।”