... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : March 28, 2020 1:18 PM IST
Coronavirus Update: भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 872, 20 की मौत
Coronavirus Update: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर अभी भी जारी है। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 872 हो चुकी है। इसमें अबतक 775 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं, 75 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया है। वहीं, कोरोना (Coronavirus) से भारत में अबतक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना के प्रकोप के बढ़ते हालात को देखते हुए लॉकडाउन कर दिया गया है। ताकि लोगों को सुरक्षित रखा (Coronavirus Update) जा सके।
Health Ministry Coronavirus Case Update
भारतीय वैज्ञानिक कोरोना वायरस का टीका (वैक्सीन) विकसित करने में दिन-रात जुटे हुए हैं। टीका विकसित करने वाली भारत की सर्वोच्च संस्था नेशनल इंस्टीस्ट्यूट आफ इम्यूनोलोजी (एनआईआई) ने इस चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए टॉप टेन वैज्ञानिकों की टीम बनाई है।
जीवनरक्षक कई टीकों के विकास में योगदान देने वाले एनआईआई के डायरेक्टर डा. अमूल्य के पांडा ने कहा, "यह मेरे करियर की सबसे कठिन चुनौती है। हमलोग इस खतरनाक वायरस बीमारी का हल खोजने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। टीका विकसित करने का काम शुरू हो चुका है।"
Delhi pollution : लॉकडाउन के कारण दिल्ली की आबो-हवा में आश्चर्यजनक सुधार
पांडा की टीम इससे पहले कैंसर का टीका विकसित कर चुकी है जिसका ट्रायल चेन्नई में अंतिम चरण में है। एनआईआई ने इससे पहले लेप्रोसी और टीबी का टीका विकसित किया था जिसकी दुनिया भर में सराहना हो चुकी है।
एनआईआई का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है और यह इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के संरक्षण में काम करती है। इसके साथ ही यह विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ मिलकर काम करती है।
कोविड-19 के टीके के विकास संबंधी पहली बार खुलासा करते हुए पांडा ने आईएएनएस से कहा, "एक कोर टीम बनाई गई है जिसमें विभिन्न फील्ड के विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। वे टीके का विकास करने के लिए एक कांप्रिहेंसिव रिसर्च करेंगे। एनआईआई देश सेवा के लिए समíपत है और संकट की घड़ी में दिन-रात जुटी हुई है।" कोविड-19 के उपचार के लिए टीका या दवा के विकास के विकास की बात हो या दवा की तरह क्लोरोक्वीन, वैज्ञानिक जुटे हुए हैं।
बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या करीब 6 लाख हो चुकी है। अमेरिका में सबसे ज्यादा कोरोना से संक्रमित मरीज हैं। वहीं, इस वायरस से अबतक 27 हजार से भी अधिक लोगों को मौत हो चुकी है।