Coronavirus Update: देश में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस, संख्या पहुंची 231 के पार

Coronavirus Update: कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले 2 लाख से भी अधिक हो गए हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 21, 2020 11:28 AM IST

Coronavirus Update: कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले 2 लाख से भी अधिक हो गए हैं। वहीं, भारत में भी कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले 231 के पार पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही  6,700 से अधिक लोगों को संक्रमिक लोगों के संपर्क में आने की वजह से कड़ी निगरानी में रखा गया है।

मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ के अनुसार, इन लोगों में से 23 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ ही कोरोना वायरस की वजह से पांच लोगों की मौत भी हो चुकी है। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से 17 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

रविवार हो होगा जनता कर्फ्यू

देश में कोरोना वायरस का कहर देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार यानि 19 मार्च को राष्ट्र की पूरी जनता को संबोधित किया। इस संबोधन में मोदी ने लोगों को कोरोना वा़यरस से डरने के लिए नहीं बल्कि लड़ने के लिए कहा। इसके साथ ही 22 मार्च को जनता कर्फ्यू (Janata curfew) का ऐलान किया। जनता कर्फ्यू से कोरोना वायरस को कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है।

Parenting Tips: बंद हो गए हैं स्कूल तो करें होम स्कूलिंग, जनता कर्फ्यू के दौरान बच्चों को यूं करें पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित

दुनियाभर में फैल रहा कोरोना वायरस का खौफ

मालूम हो कि कोरोना वायरस दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है। इस वायरस की वजह से अबतक 9 हजार से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इटली में  शुक्रवार को एक साथ  624 लोगों की मौत हो गई। इस आंकड़े को मिलाकर इटली में कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या 4000 के पार पहुंच गई है। दुनियाभर में यह वायरस तेजी से फैल रहा है। इसकी वजह से लोगों के अंदर काफी खौफ भर गया है।

दिल्ली में बंद किए गए सभी बाजार

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दिल्ली में सभी बाजारों को 3 दिन तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं। बाजारों के बंद होने सेलोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों को राशन की समस्याएं भी आने लगी हैं। ऐसी स्थिति में देश में कोरोना वायरस को लेकर खौफ और भी ज्यादा बढ़ता जा रहा है।

Janata curfew : क्या कोरोना वायरस से लड़ने में काम आ सकता है जनता कर्फ्यू?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source