
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 12, 2020 1:22 PM IST
क्या गर्मी के मौसम से कोरोना वायरस कम हो सकता है?
Coronavirus update : कोराेना वायरस (Coronavirus update) के मरीज़ों की संख्या भारत(Coronavirus in India) में बढ़कर 70 के पार (Coronavirus update) हो गयी है। वहीं, दुनिया भर में कोरोना वायरस ( coronavirus news) की वजह से मृत्यु की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में लोग बहुत चिंतित और डरे हुए हैं। अब, लोगों को इंतज़ार है गर्मियों के मौसम का। दरअसल, अनुमान लगाया जा रहा है कि जैसा आमतौर पर तापमान बढ़ने से कीटाणु, बैक्टेरिया और वायरस कम होने लगते हैं। इसीलिए, उम्मीद की जा रही है कि गर्मियों का मौसम शुरु होते ही कोरोना वायरस के मामलों में भी कमी आएगी। (Coronavirus update in hindi) आमतौर पर भारत में मार्च महीना खत्म होते ही तापमान बढ़ने लगता है। (Coronavirus in India) इसीलिए, भारत में भी लोग गर्मियों के मौसम का इंतज़ार कर रहे हैं। लेकिन, क्या सचमुच गर्मी के मौसम से कोरोना वायरस का प्रकोप कम हो सकता है?
Coronavirus Prevention and Risk: क्या गर्म पानी से नहाने से मिलती है कोरोना वायरस से सुरक्षा
कोरोना वायरस दिसंबर के महीने में फैलना शुरु हुआ। जब, सर्दियों का मौसम था। गीले और आद्र मौसम में इसके प्रसार का खतरा बहुत अधिक होता है। इसीलिए, गर्मियां बढ़ने के साथ कोरोना वायरस कम होने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, साफ-सफाई का ध्यान रखना, हाथ धुलना और भीड़ से बचना ही फिलहाल इस वायरस के प्रकोप से बचने के तरीके बताए जा रहे हैं।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जैसा कि कोरोना वायरस के बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है। इसीलिए, इस बात पर यकीन के साथ सहमति नहीं दी जा सकती कि गर्मियां आने के बाद यह वायरस कम हो जाएगा।
साल 2012 में मर्स (MERS) वायरस का प्रभाव सऊदी अरब जैसे खाड़ी देशों में देखा गया। जैसा कि, खाड़ी देशों का तापमान काफी गर्म होता है। लेकिन, अधिक तापमान वाले इन हिस्सों में भी मर्स का प्रसार काफी अधिक था। इसीलिए, ऐसा दावा नहीं जा सकता कि गर्मी के मौसम में कोरोना वायरस इंफेक्शन पर लगाम लग सकेगी।