Coronavirus update: बिग बी के हाथों पर 'होम क्वैरेंटाइन' का स्टाम्प, लंदन से लौटने के बाद मिमि 7 दिन रहेंगी अलग-थलग

बिग बी सोशल मीडिया के माध्यम से कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर जागरूकता फैला रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने घर के बाहर रविवार को प्रशंसकों से मिलने के कार्यक्रम को भी रद्द करने की घोषणा की थी।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 19, 2020 11:06 AM IST

Coronavirus update: देश में कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus update in hindi) के बढ़ते मामलों के बीच बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन ने अपने हाथों पर 'होम क्वैरेंटाइन' के स्टाम्प वाली तस्वीर साझा की है। अभिनेता ने यह तस्वीर मंगलवार को ट्विटर पर साझा की। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मुंबई में वोटर इंक के साथ स्टाम्प लगाने का काम शुरू हो चुका है..सुरक्षित रहे, एहतियात बरतें और अगर आप संक्रमित हैं तो आइसोलेशन में रहें।" (Amitabh Bachchan Home Quarantine)

Coronavirus Prevention Mistakes: कोरोना वायरस से रहना चाहते हैं सेफ, तो हाथ धोते समय ना करें ये 4 ग़लतियां

होम क्वारंटाइन पर अमिताभ बच्चन:

बिग बी तत्परता से सोशल मीडिया के माध्यम से कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर जागरूकता फैला रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने घर के बाहर रविवार को प्रशंसकों से मिलने के कार्यक्रम को भी रद्द करने की घोषणा की थी। (Coronavirus update in india), इसके अलावा बिग बी ने कोरोना वायरस से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी शेयर की।

लंदन से लौटने के बाद मिमि 7 दिन रहेंगी अलग-थलग(

इंग्लैंड से मंगलवार को भारत लौटीं बंगाली फिल्म अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमि चक्रवर्ती ने ऐलान किया है कि कोरोनावायरस के प्रकोप के मद्देनजर एहतियात के तौर पर अगले सात दिनों तक वह अपने घर में बिल्कुल अलग-थलग रहेंगी और यहां तक कि अपने परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात नहीं करेंगी।

जादवपुर से लोक सभा सदस्य मिमी ने कहा, "मैं दुबई होकर यूके से लौटी हूं, इसलिए सभी प्रकार की सावधानियां बरती गई हैं। मैंने अपने माता-पिता से मुझसे घर पर न मिलने को कहा है। मेरे पिता की उम्र 65 साल से ज्यादा है। अगले सात दिनों तक मैं अपने घर में ही रहूंगी।"

Coronavirus precautions and risk factors: कोरोना वायरस का टेस्ट किसे कराना चाहिए?, जानें कोरोना वायरस से जुड़े मिथकों के पीछे का सच

(inputs: IANS, instagram)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source