Coronavirus Update: भारत में कोरोना वायरस के मामले 500 पार, पंजाब और महाराष्ट्र में कर्फ्यू

Coronavirus Update in india in Hindi:  दुनियाभर में कोरोनावायरस (Coronavirus outbreak in india) का कहर बढ़ता ही जा रहा है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : March 24, 2020 8:05 AM IST

Coronavirus Update in india in Hindi:  दुनियाभर में कोरोनावायरस (Coronavirus outbreak in india) का कहर बढ़ता ही जा रहा है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। खबरों के मुताबिक, भारत में कोरोना के 500 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ के आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस के 424 आंकड़े सामने आए हैं। इनमें से 34 लोगों का इलाज किया जा चुका है।

पंजाब और महाराष्ट्र में कर्फ्यू

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से (Covid-19 in maharashtra) सबसे अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। यहां कोरोना के पॉजिटिव मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। माहाराष्ट्र में कुल 97 पॉजिटिव मामले कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों के आएं, जिसमें लोौत हो गई है। वहीं, पंजाब में अबतक 21 मामले सामने आ चुके हैं। पंजाब और महाराष्ट्र की सरकार ने बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दोनों राज्यों में कर्फ्यू लगा दिया है।

Coronavirus survival : स्टील, प्लास्टिक में 3 दिन, हवा में 3 घंटे जीवित रहता है कोरोनावायरस, जानें कहां कितनी देर है जीवन

548 जिले लॉकडाउन

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देश के कई राज्यों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। पीआईबी ने हाल ही में ट्विट करके बनाया कि देश के 30 जिलों को पूरी तरह से लॉकडाइन कर दिया गया है। जिसमें करीब  548 जिले शामिल हैं।

दिल्ली में भी सील कर दिया गया बॉर्डर

दिल्ली में बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने दिल्ली से आवाजाही करने वाले सभी बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया है। किसी भी तरह के लोगों को दिल्ली में एंट्री करने से मना है। इसके साथ ही कोई भी व्यक्ति दिल्ली से बाहर नहीं जा सकता है। यहां अबतक 30 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।

भारत सरकार इस खतरनाक और जानलेवा वायरसको समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, ताकि यह भारत में और भीषण रूप ना ले सके। फिलहाल, भारत में कोरोनावायरस से कुल 10 मौतें हो चुकी हैं।

Coronavirus live update: मुंबई में खुला भारत का पहला कोविड-19 समर्पित अस्पताल, नोएडा में कोरोनावायरस के 2 और मामले

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source