Coronavirus Update: भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 600 के पार, 13 की मौत

Coronavirus Update: कोरोना वायरस (Coronavirus) के खौफ से पूरी दुनिया के लोग घरों में कैद हो चुके हैं। लेकिन फिर भी इस वायरस का प्रकोप तेजी से जारी है। मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus Case in indi) से अबतक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस वायरस से अबतक 600 से अधिक लोग संक्रमित हो चुकी हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 26, 2020 11:21 AM IST

Coronavirus Update: कोरोना वायरस (Coronavirus) के खौफ से पूरी दुनिया के लोग घरों में कैद हो चुके हैं। लेकिन फिर भी इस वायरस का प्रकोप तेजी से जारी है। मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus Case in indi) से अबतक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस वायरस से अबतक 600 से अधिक लोग संक्रमित हो (Coronavirus Update) चुकी हैं।

दुनिया भर में कोरोना वायरस से 4.50 लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, इस वायरस से दुनियाभर में 21 हजार से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Fitness Tips During Lockdown: जानिए देश के खिलाड़ी लॉकडाउन में कैसे रख रहे हैं खुद को फिट

सरकार द्वारा कोरोना वायरस (Coronavirus) से निपटने के लिए तमाम योजनाएं बनाई डा रही हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पूरे भारत में 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। वहीं, देश के सभी लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की जा रही है।

रेल डिब्बों को बना सकते हैं आइसोलेशन वार्ड

कोरोनावायरस से लड़ने के लिए केंद्र सरकार की सभी विभाग कुछ न कुछ योजनाएं सामने लेकर आ रही हैं। ऐसे में अब खबर है कि भारतीय रेल कोरोनावायरस संक्रमितों को आइसोलेशन में रखने के लिए यात्री डिब्बों और केबिन को देने पर विचार कर रहा है। ध्यान रहे कि भारतीय रेलवे रोजाना 13,523 यात्री रेलगाड़ियों का परिचालन करता है, लेकिन कोरोना वायरस के चलते सभी यात्री सेवाएं 14 अप्रैल रद्द है ।

कोरोना वायरस से कई हस्तियां भी हो चुके हैं संक्रमित

कोरोना वायरस से सिर्फ आम नागरिक ही नहीं बल्कि कई बड़ी-बड़ी हस्तियां भी प्रभावित हो चुके हैं। इस महामारी ने विश्व के कुछ प्रमुख शख्सियतों को भी अपना शिकार बना लिया है, जो संभवत: उच्च मानकों वाले हाइजिन स्तर का पालन करते हैं और अपने आस-पास रहने वाले लोगों के प्रति काफी जागरूक रहते हैं। इस महामारी ने बता दिया कि इसके प्रति थोड़ी सी भी चूक की भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

Lockdown Effect: लॉकडाउन में फ्री डाटा और पोर्न साइट से बैन हटाने की मांग

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स  कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनके अलावा कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टड्रो की पत्नी सोफी टड्रो, अमेरिकी सीनेटर रैंड पॉल और अभिनेता डेनियल डी किम भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिससे  सोशल मीडिया पर और भी ज्यादा हड़कंप मच चुका है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source