
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 3, 2021 9:50 AM IST
Coronavirus UK Strain: ब्रिटेन में दिसंबर महीने में पाए गए कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन से जुड़ा एक बड़ा खुलासा वैज्ञानिकों ने किया है। पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (Public Health England) की तरफ से सोमवार को एक बयान दिया गया जिसके अनुसार, इस स्ट्रेन के खिलाफ कोविड-19 वैक्सीन्स बेअसर रहेंगी। इस स्टडी के परिणामों ने ब्रिटेन सहित दुनियाभर में चिंता बढ़ा दी है।
गौरतलब है कि दिसंबर महीने में ब्रिटेन ( Britain) में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन पाया गया था। इस नये म्यूटेंट स्ट्रेन को B.1.1.7 के नाम से जाना जाता है। नये स्ट्रेन के अस्तित्व में आने के बाद ब्रिटेन में लॉकडाउन लगा दिया गया था। जबकि, ब्रिटेन के अलावा 72 देशों ने भी अपने क्षेत्र में कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन के मामले पाए जाने की पुष्टि की थी। इन सबके आधार पर समझा जा सकता है कि नये स्ट्रेन का ख़तरा ना केवल ब्रिटेन बल्कि पूरी दुनिया के सिर पर मंडरा रहा है।
पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड के अनुमान के अनुसार, यह स्ट्रेन कोरोना वायरस के बाकी स्वरूपों की तुलना में 25 से 40 फीसदी अधिक संक्रामक है और तेज़ गति से फैलता है। वहीं कुछ शुरुआती रिसर्च और वैज्ञानिक अनुमान के अनुसार, इस वेरिएंट के कारण भविष्य में और लोगों की मृत्यु हो सकती है।
सप्ताहभर पहले इंग्लैंड में की गयी एक रिसर्च में पाया गया कि ब्रिटेन में पाए गए स्ट्रेन के कुछ 11 प्रकार अस्तित्व में आ चुके हैं। यह स्ट्रेन लगातार खुद का स्वरूप बदल रहा है जिससे, इसके व्यवहार और संक्रामकता में बदलाव आ रहा है। हालांकि, एक्सपर्ट्स के अनुसार स्ट्रेन के म्यूटेशन से उसकी संक्रामकता कम भी हो सकती है लेकिन, यह निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि इन सारे स्ट्रेन्स का इलाज एक ही तरीके से किया जा सकता है। (Coronavirus UK Strain)
फिलहाल दुनियाभर में कोरोना वायर के खिलाफ वैक्सीनेशन प्रोग्राम्स आरंभ हो चुके हैं। वहीं, भारत में भी कोविड टीकाकरण का पहला चरण पूरा हो चुका है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.