WHO प्रमुख ट्रेडोस ने खुद को किया आइसोलेट, कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति से संपर्क में आने के बाद उठाया यह कदम

WHO प्रमुख महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने खुद को क्वारंटाइन कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार वे किसी कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आए थे। जिसके बाद संक्रमण को आगे फैलने से रोकने के लिए उन्होंने  एकांतवास में रहने की घोषणा की।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 2, 2020 3:58 PM IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने खुद को क्वारंटाइन कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार वे किसी कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आए थे। जिसके बाद संक्रमण को आगे फैलने से रोकने के लिए उन्होंने  एकांतवास में रहने की घोषणा की।

संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने के बाद WHO प्रमुख क्वारंटाइन :

अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी ट्रेडोस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने इस बारे में लिखा। अपने ट्वीट में WHO प्रमुख ने घोषणा की, कि वह "कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद" सेल्फ आइसोलेशन में हूं। सोमवार की सुबह ट्विटर पर ट्रेडोस ने लिखा , "मेरी पहचान कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए व्यक्ति के तौर पर की गयी है। मैं बिल्कुल ठीक हूं और मुझमें कोई लक्षण नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में सेल्फ क्वारंटाइन में रहूंगा, जो डब्ल्यूएचओ प्रोटोकॉल के अनुरूप है और घर से काम करना जारी रखूंगा।"

कोविड-19 ट्रांसमिशन चेन को कैसे तोड़ना महत्वपूर्ण:

ट्रेडोस ने कई ट्वीट्स किए और लिखा कि संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने के बाद सुरक्षा उपाय  अपनाना कितना आवश्यक है। ट्विटर पर एक अन्य ट्वीट में विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख ने कहा कि यह "अत्यंत महत्वपूर्ण है कि हम सभी स्वास्थ्य मार्गदर्शन का अनुपालन करें। यह इस पर निर्भर करता है कि हम कोविड-19 ट्रांसमिशन चेन को कैसे तोड़ेंगे, वायरस को दबाएंगे, और स्वास्थ्य प्रणालियों की रक्षा करेंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "मेरे डब्ल्यूएचओ सहकर्मी और मैं जान बचाने और कमजोर लोगों की रक्षा करने के लिए एक साथ एकजुटता व भागीदारी करना जारी रखेंगे।"

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source