
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 25, 2020 11:05 AM IST
Coronavirus Transmission: कोरोना वायरस के लक्षण कई हैं, और हर मरीज़ में ये अलग-अलग प्रकार से दिखते हैं। कुछ मरीज़ों में संक्रमण के बाद भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं दिखायी पड़ते। ऐसे मरीज़ों को एसिम्पोटेमिक (Asymptomatic) मरीज़ कहा जाता है। तो वहीं कुछ मरीज़ों में कोविड-19 इंफेक्शन के लक्षण (Coronavirus Symptoms) बहुत हल्के या कम दिखायी देते हैं। डॉक्टरों के अनुसार ऐसे मरीज़ों को अस्पताल में भर्ती होने की ज़रूरत नहीं पड़ती और ये घर में रहते हुए ही इलाज करवा कर ठीक हो सकते हैं। आइसोलेशन और डॉक्टरी दवाइयों के सही समय पर सेवन के साथ इन मरीज़ों को ठीक होने में मदद होती है। लेकिन, क्या ऐसे लोगों से दूसरों को कोविड-19 इंफेक्शन होता है? (Coronavirus Transmission Causes)
हाल ही में एक रिसर्च में इस विषय में कुछ महत्वपूर्ण बातें सामने आयीं। वैज्ञानिकों ने इस रिसर्च में यह खोजने की कोशिश की कि, क्या हल्के लक्षण वाले या एसिम्पटोमिक मरीजों से कोरोना संक्रमण फैल सकता है। अमेरिका की ओरेगन हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी ने रीगन स्टेट यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर इस रिसर्च को पूरा किया । वैज्ञानिकों ने इस रिसर्च के दौरान पाया कि इस तरह के मरीज़ों से 10 दिनों तक संक्रमण फैलने का खतरा होता है, उसके बाद नहीं। (Coronavirus Symptoms)
इस रिसर्च के परिणाम, जर्नल ‘इंफेक्शन कंट्रोल एंड हॉस्पिटल एपिडेमियोलॉजी’ में छापे गए। रिसर्च के दौरान वैज्ञानिकों ने पिछली 75 से अधिक स्टडीज़ के डेटा का अध्ययन दिया। जिसमें, पाया गया कि-