70 फीसदी लोगों ने नहीं पहना मास्क और फैल गया कोरोना, सिंगापुर की एक स्टडी में हुआ खुलासा

सिंगापुर में एक रिसर्च में यह दावा किया गया है कि कोरोना वायरस महामारी रोकना लोगों के हाथ में था। इस रिसर्च के अनुसार अगर लोगों ने शुरुआत से ही मास्क (Covid-19 Face Maks) पहना होता तो कोरोना संक्रमण की समस्या इतनी गम्भीर नहीं होती। लेकिन, 70 फीसदी से अधिक लोगों ने मास्क नहीं पहना और संक्रमण फैलता गया। (Coronavirus Transmission and Covid-19 Face Mask)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 26, 2020 12:38 PM IST

Coronavirus Transmission: कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप (Second Wave of Coronavirus) तेज़ हो रहा है। दुनियाभर में संक्रमण के बुरे प्रभावों से बचने के लिए  प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच सिंगापुर में एक रिसर्च में यह दावा किया गया है कि कोरोना वायरस महामारी रोकना लोगों के हाथ में था। इस रिसर्च के अनुसार अगर लोगों ने शुरुआत से ही मास्क (Covid-19 Face Maks) पहना होता तो कोरोना संक्रमण की समस्या इतनी गम्भीर नहीं होती। लेकिन, 70 फीसदी से अधिक लोगों ने मास्क नहीं पहना और संक्रमण फैलता गया। (Coronavirus Transmission and Covid-19 Face Mask)

क्या मास्क ना पहनने की ग़लती से फैला कोरोना संक्रमण?

इस रिसर्च के परिणामों के मुताबिक अगर 70 फीसदी लोग मास्क पहनते तो कोविड-19 इंफेक्शन के प्रसार को बढ़ने से रोका जा सकता था। इस रिपोर्ट में कपड़े से मुंह को कवर करने को कोरोना का प्रसार रोकने में प्रभावी बताया गया। यह रिसर्च पेपर जर्नल 'फिजिक्स ऑफ फ्लुइड्स' में छापा गया। इस स्टडी में, इस बात का आकलन किया कि फेस मास्क (Covid-19 Face Mask) पहनने पर कोरोना का प्रसार रोकना कितना आसान होता है। इस रिसर्च में वैज्ञानिकों ने पाया कि मास्क पहनने से एक कोविड-19 इंफेक्टेड व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक वायरस का प्रसार कम होता है। (Coronavirus Transmission and Face Mask)

क्या कहती है रिसर्च

रिसर्च के अनुसार, ' अगर 70 फीसदी लोगों ने भी सार्वजनिक स्थानों पर एक प्रभावकारी फेस मास्क, (उदाहरण के लिए सर्जिकल मास्क, जो कि 70 प्रतिशत तक सुरक्षा देता है) पहना होता तो कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोका जा सकता था।' बता दें कि, इस रिसर्च में भारतीय मूल के वैज्ञानिक भी शामिल थे। इन शोधकर्ताओं का दावा है कि किसी साधारण कपड़े से भी मुंह को कवर करना बहुत प्रभावी है। लोग दुपट्टे, रूमाल, स्कार्फ या गमछा जैसी चीज़ों से भी अपना मुंह, नाक ढंक सकते हैँ। मास्क की ही तरह ये कपड़े भी कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने में प्रभावी हैं।

भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार 18वें दिन 50 हजार से कम, बिहार में भी कोरोना रिकवरी रेट में हुआ बड़ा सुधार

देश में कोरोना के मामले 91 लाख के पार, AIIMS डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने बताया क्यों बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, साथ ही सुझाए बचाव के उपाय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source