Coronavirus Transmission: कोरोना से बचने के लिए 2 मीटर नहीं 10 मीटर की दूरी है ज़रूरी, जानें क्यों कहा वैज्ञानिकों ने ऐसा

वैज्ञानिकों का दावा है कि,एयरोसेल 10 मीटर दूर खड़े व्यक्ति तक पहुंच सकती हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए सरकार ने एक नयी एडवाइजरी भी जारी की है। (Coronavirus Transmission New Advisory)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 20, 2021 3:40 PM IST

Coronavirus Transmission: कोरोना वायरस फैलाने वाली छींटें या एयरोसेल (Aerosols) 10 मीटर दूरी पर खड़े व्यक्ति को भी संक्रमित कर सकती हैं। यह बयान दिया है, केंद्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार विजय राघवन (Vijay Raghvan) ने दिया है। राघवन के ऑफिस की तरफ से जारी एक नयी एडवाइज़री में ऐसी स्थिति में एयरोसेल से बचने के लिए सुझाव भी दिए गए हैं। गौरतलब है कि अब तक यह कहा जा रहा था कि, कोविड संक्रमित व्यक्ति के नाक और मुंह से छींक या खांसी के साथ निकलनेवाली छोटी बूंदें (Droplets) हवा में 6 गज यानि 2 मीटर तक फैल सकती हैं। इसीलिए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) के तहत एक-दूसरे से कम से कम 6 फीट की दूरी रखते हुए बात करने की सलाह दी गयी थी । लेकिन, नये अध्ययनों के आधार पर इन गाइडलाइंस में यह अंतर 10 मीटर तक रकने के लिए कहा गया है।(Coronavirus Transmission in Hindi)

10 मीटर तक फैल सकता है एयरोसेल!

इस एडवाइज़री में कहा गया है कि,कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए लगातार फेस मास्क पहनने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन और हैंड हाइजिन (Hand Hygiene) जैसे उपाय अपनाने आवश्यक हैं। इसके साथ ही पर्याप्त वेंटिलेशन (Ventilation) भी इस संक्रमण की चपेट में आने से बचने का एक कारगर तरीका है । डॉ. राघवन की एडवाइज़री में इन तरीकों के इस्तेमाल पर ज़ोर दिया गया है। क्योंकि,  छींकने या खांसने के साथ हवा में फैलने वाली छोटी बूंदें या एयरोसेल 10 मीटर दूर खड़े व्यक्ति तक तैर सकती हैं और उसे संक्रमित कर सकती हैं।  (Coronavirus Transmission can happen upto 10 meter)

सरकार ने जारी की नयी एडवाइज़री

सरकार ने इस नयी एडवाइजरी को 'ईज़ी टू फॉलो' एडवाइजरी’ (Easy to follow advisory) के शीर्षक के तहत जारी किया है। जिसमें इन मुख्य बिंदुओं के बारे में लिखा गया है-

  • जब कोई संक्रमित व्यक्ति खांसता या छींकता है तो हवा में फैलने वाली बूंदें आसपास की सतहों पर फैल जाती हैं। ऐसे में इन सभी सतहों को छूने से संक्रमण का प्रसार हो सकता है। इसीलिए, किसी भी सतह को छूने के बाद हाथों को साफ ज़रूर करें। (Coronavirus Transmission through air)
  • घर में दरवाजों की कुंडी या हैंडल, स्विच बोर्ड,  टेबल और कुर्सियां जैसी चीज़ों की भी सफाई करते रहें।
  • एयर कंडीशन वाले कमरों में रहने वालों को एयरोसेल से संक्रमित होने का खतरा अधिक होता है। क्योंकि, बंद जगहों में एयरोसेल तेज़ी से फैलता है। इसीलिए, एसी कमरों में रहने से बचना चाहिए। (Coronavirus Transmission in AC rooms)
  • बेहतर सुरक्षा के लिए डबल मास्किंग (Double masking) का तरीका अपनाना चाहिए।
  • N95 मास्क और डबल मास्किंग अधिक सुरक्षित होते हैं।