Coronavirus prevention: हर छींक और खांसी कोरोना वायरस नहीं है, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

कोरोना को लेकर लोगों में लगातार भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है, जिससे लोग पैनिक हो रहे हैं। कोरोना वायरस के प्रति जागरूक होना चाहिए, लेकिन पैनिक होना ठीक नहीं है। लोगों को इस बात का ख्याल होना चाहिए कि जब मौसम बदलता है, तो फ्लू की संभावना भी बढ़ती है और फ्लू में सर्दी, खांसी होना आम बात है, लेकिन इसे कोरोना वायरस न समझें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : March 27, 2020 7:57 PM IST

भारत में दिन ब दिन कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में 285 कोरोनावायरस के मामले सामने आए हैं और कुल 4 लोगों की इससे मौत हुई है। कोरोनावायरस के लक्षण 14 दिनों में नजर आते हैं, जिसमें सूखी खांसी, तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ शामिल है। हालांकि, कुछ लोगों को नॉर्मल खांसी-सर्दी, नाक बहना, जुकाम यानी फ्लू (Covid-19 symptoms) भी हो रहा है, तो वो घबरा जा रहे हैं और डॉक्टर से संपर्क कर रहे हैं।

Prevention of Coronavirus: जानें रोजमर्रा की चीजों पर कबतक जिंदा रहता है कोविड-19

यह सही है कि आप जागरूरक हैं और अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए डॉक्टर के पास पहुंच रहे हैं। लेकिन आपको कोरोनावायरस के लक्षण और सामान्य फ्लू के लक्षणों को समझना होगा। हर छींक और खांसी कोरोनावायरस नहीं। इस बारे में पूर्ण जानकारी दे रहे हैं डॉ. के.के.अग्रवाल, प्रमुख संपादक मैडटॉक्स और अध्यक्ष हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया ...

हमारे पास आजकल हजारों की तादाद में फोन आने के साथ ही कईं लोग अपना इलाज कराने आ रहे हैं और इन सबका एक ही सवाल है, हमें छींकें और खांसी हो रही है, क्या हमें कोरोना वायरस हो गया है ?

जागरूक हों कोरोना वायरस के प्रति

दरअसल, कोरोना को लेकर लोगों में लगातार भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है, जिससे लोग पैनिक हो रहे हैं। कोरोना वायरस के प्रति जागरूक होना चाहिए, लेकिन पैनिक होना ठीक नहीं है। लोगों को इस बात का ख्याल होना चाहिए कि जब मौसम बदलता है, तो फ्लू की संभावना भी बढ़ती है और फ्लू में सर्दी, खांसी होना आम बात है, लेकिन इसे कोरोना वायरस न समझें।

पहचानें कोरोना वायरस के लक्षण (Covid-19 symptoms)

कोरोना वायरस के लक्षणों के बारे में पूरी और सही जानकारी जुटाएं। बहुत सारे डॉक्टर हैं, जो लगातार कोरोना वायरस के लक्षण और इससे बचाव के तरीकों से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। सोशल मीडिया में कोरोना वायरस को लेकर बहुत सारी गलत और भ्रमित करने वाली खबरें चलाई जा रही हैं। लोगों को इन खबरों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। आपको केवल किसी सर्टिफाइड डॉक्टर की सलाह ही माननी चाहिए।

कोरोना वायरस के लक्षणों की कैसे पहचान करें ?

यदि किसी में कोरोना वायरस संक्रमण है, तो उसमें निम्नलिखित लक्षण (coronavirus symptoms) पाए जाएंगे -

1 बुखार, बुखार के साथ सूखी खांसी, थकान, कमजोरी और सीने में दर्द की शिकायत।

2 अगर यह लक्षण किसी में एक साथ देखाई दे रहे हैं, तो व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकता है।

3 यदि आपको खांसी या छींके आ रही हैं, तो आप एक बात समझ लीजिए कि आपको कोरोना वायरस नहीं है।

Coronavirus and Children: क्या आपका बच्चा कोविड-19 से जुड़ी ख़बरों को लेकर है डरा हुआ? ऐसे करें बच्चों से कोरोना वायरस के बारे में बात

कोरोनावायरस से क्या है बचाव ? (Prevention tips for coronavirus)

• जब भी बाहर से आएं, तो हाथों को साबुन या हैंडवॉश से अच्छी तरह धोएं।

• लोगों से हाथ मिलाने और गले लगने से बचें और सबका अभिवादन हाथ जोड़कर करें।

• जब भी किसी व्यक्ति या स्थान को छुएं, तो फौरन हाथों को सैनिटाइजर से साफ करें।

• जिस व्यक्ति को छीकें या खांसी आ रही हो, उससे एक निश्चित दूरी बनाए रखें।

• अगर आपको छींके या खांसी लगातार आ रही है, तो मास्क पहनना आपके लिए अनिवार्य है।

• अगर आस-पास कहीं किसी को छींकते या खांसते हुए पाएं, तो उसे मास्क लगाने की सलाह दें।

कोरोना वायरस से बचने के लिए सबसे बड़ा हथियार सावधानी (Coronavirus tips) ही है, इसलिए ऊपर बताए गई सावधानियों का पालन करें और मन में किसी प्रकार का कोई भ्रम न पालें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source