... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : June 18, 2020 11:30 AM IST
दिल्ली में आज से घटी कोरोनावायरस टेस्ट की कीमत, अब जल्द मिलेंगे टेस्ट के नतीजे
Coronavirus Test : केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच लोगों को बहुत ही बड़ी राहत मिली। केंद्र सरकार ने कोरोना जांच फीस घटाकर 2400 रुपए कर (Coronavirus Test) दी है। यह निर्देश गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिया गया है। गृह मंत्रालय ने कहा, "दिल्ली में गुरुवार से इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) द्वारा अप्रूव नई रैपिड एंटीजन विधि (Rapid Antigen method) से टेस्टिंग शुरू होगी। इसके नतीजे लोगों को काफी जल्दी मिलेंगे।
दिल्ली के हालात को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने कोरोनावायरस की जांच (Coronavirus Test) को बढ़ाने और इसकी फीस को घटाने पर फैसला लेने के लिए हाई-लेवल कमेटी बनाई थी। इसमें दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन भी शामिल थे।
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, गुरुवार से दिल्ली में कोरोनावायरस की जांच अधिक और नतीजे जल्दी मिल जाएंगे। नतीजे जल्दी जाने के लिए नई रैपिड एंटीजन विधि से कोरोनावायरस की टेस्टिंग की जाएगी। इस नई व्यवस्था में दिल्ली को प्राथमिकता दी गई है। रैपिड एंटीजन विधि कोरोनावायरस की टेस्टिंग के लिए राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में 169 सेंटर बनाए गए हैं।
पुरुषों की तुलना में महिलाएं फील करती है अधिक अकेलापन, शोध में हुआ खुलासा
प्रवक्ता ने कहा कि कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आईसीएमआर और दिल्ली सरकार ने कंटेनमेंट जोन में कॉन्टैक्ट मैपिंग काफी तेज की है। इस विधि से उम्मीद जताई जा रही है कि 20 जून तक पूरी टेस्टिंग कर ली जाएगी। केंद्र सरकार के निर्देश पर दिल्ली के 242 कंटेनमेंट जोन में स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं।
कोरोनावायरस की टेस्टिंग तेजी से होने के बाद दिल्ली के अस्पतालों में बेड और इंफ्रास्ट्रक्टर की कमी ना आए, इसलिए दिल्ली सरकार ने कुछ होटल्स को अस्पतालों में तब्दील किया है। इसके साथ ही रेलवे ने भी अपने 503 कोविड आइसोलेशन कोच सकूरबस्ती डिपो, आनंद विहार स्टेशन और सराह रोहिल्ला स्टेशन पर तैनात किए हैं। इस आइसोलेशन कोच के जरिए 8000 बेड का इंतजाम किया गया है।
टॉयलेट सीट फैला सकता है कोरोनावायरस, फ्लश करने से पहले रखें इस बात का ख्याल
क्या कपड़ों और जूतों से भी घर में प्रवेश कर रहा है कोरोनावायरस? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट