Coronavirus in India: रोजाना 10 हजार कोरोना के मरीजों की जांच कर सकता है भारत : आईसीएमआर

आईसीएमआर महानिदेशक ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश में बहरहाल रोजाना कोरोना वायरस के संक्रमण से संबंधित 10,000 मरीजों की जांच करने की क्षमता है और आवश्यकता हुई तो इसमें इजाफा किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: IANS | Updated : March 22, 2020 8:53 PM IST

Coronavirus test in India in Hindi: भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने रविवार को दावा किया कि भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) से संबंधित रोजाना 10,000 जांच करने की क्षमता है। आईसीएमआर महानिदेशक ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश में बहरहाल रोजाना कोरोना वायरस के संक्रमण से संबंधित 10,000 मरीजों की जांच करने की क्षमता है और आवश्यकता हुई तो इसमें इजाफा किया जा सकता है।

Coronavirus Myths and Facts in Hindi : क्या गर्मी में कोरोनावायरस हो जाएगा कम ? जानें, कोरोनावायरस से संबंधित कुछ मिथ्स और फैक्ट्स

उन्होंने कहा, "पिछले एक सप्ताह में हमने 5,000 मामलों की जांच की है। और अब तक करीब-करीब 17,000 जांच हम कर चुके हैं। मगर, जरूरी यह है कि अंधाधुंध जांच नहीं हो। जांच तभी हो जब मरीज में इसके लक्षण हों। विदेश से लौटने वालों को आइसोलेशन में जाना चाहिए।"

उधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को चिकित्सीय बिरादरी को कड़ी मेहनत करने और विनम्रता के साथ ऐसे समय में काम करने पर सलामी दी, जब देश कोरोना वायरस का सामना कर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि देश में और अधिक परीक्षण सुविधाओं की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, "मैं सभी डॉक्टरों, नर्सों और चिकित्सीय बिरादरी के अन्य सदस्यों को विनम्रता के साथ कड़ी मेहनत करने को लेकर सलामी देता हूं। पूरा देश आप पर गर्व कर रहा है।"

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि 'हमें परीक्षण की सुविधाएं बढ़ाने की आवश्यकता है जैसा कि कोरिया कर रहा है।'

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source