कोरोना वायरस संक्रमित 36 फीसदी बच्चों में नहीं दिखते कोविड-19 के लक्षण, नयी स्टडी में हुआ खुलासा

एक रिसर्च में दावा किया गया है। यह रिसर्च कैनेडा मेडिकल एसोसिएशन के जर्नल में प्रकाशित किया गया है। रिसर्च में यह भी दावा किया गया है कि, अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित जितने बच्चों का पता चल सका है। वास्तविक आंकड़ा उससे कहीं अधिक हो सकता है। (Coronavirus Symptoms in Kids)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 2, 2020 12:24 PM IST

Coronavirus Symptoms in Kids: कोरोना वायरस महामारी संक्रमण से पीड़ित एक तिहाई से ज़्यादा बच्चों में इंफेक्शन के कोई लक्षण नहीं दिखायी पड़ते हैं। यह दावा एक रिसर्च में किया गया है। यह रिसर्च कैनेडा मेडिकल एसोसिएशन के जर्नल में प्रकाशित किया गया है। रिसर्च में यह भी दावा किया गया है कि, अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित जितने बच्चों का पता चल सका है। वास्तविक आंकड़ा उससे कहीं अधिक हो सकता है। (Coronavirus Symptoms in Kids)

कोरोना संक्रमित एक तिहाई बच्चों में नहीं दिखता कोई लक्षण

इस रिसर्च के लिए कनाडा के अल्बार्टा राज्य के कोविड-19 संक्रमित 2,463 बच्चों की रिपोर्ट्स की जांच की गयी। ये बच्चे मार्च 2020 से सितंबर 2020 की अवधि में कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। स्टडी के दौरान 1,987 बच्चे कोरोना पॉजिटिव और 476 बच्चों की कोरोना टेस्ट निगेटिव पायी गयी। चौंकाने वाली बात यह रही कि कोविड-19 पॉजिटिव बच्चों में लगभग 36 प्रतिशत यानि 714 बच्चों में कोविड-19 के लक्षण नहीं दिखायी पड़ते।

शोधकर्ताओं का कहना है कि भले ही इससे  पहले आयी रिसर्च और स्टडीज़ यह दावा करती हैं कि बच्चों से कोविड-19 संक्रमण एक-दूसरे तक कम गति से फैलता है। लेकिन, इसकी संभावना को पूरी तरह नकारा नहीं जा सकता। इसके साथ ही यह भी एक महत्वपूर्ण बात है कि जिन मरीज़ों को छींक या खांसी आती है, उनसे संक्रमण फैलने का डर अधिक होता है।

बच्चों में दिखते हैं कोरोना के ये लक्षण

  • रिसर्च के दौरान इंफेक्टेड बच्चों में से 25 प्रतिशत में खांसी, तो वहीं, 16 प्रतिशत बच्चों में गले की खिचखिच और  19 प्रतिशत बच्चों में बहती नाक की समस्या देखी गयी
  • ये सभी लक्षण कोरोना निगेटिव बच्चों में अधिक देखने को मिले। इस तर्ज़ पर  यह नहीं कहा जा सकता कि इन लक्षणों के आधार पर कोई कोरोना पॉजिटिव हो सकता है।
  • अक्सर, बच्चे वायरस की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में कोरोना वायरस इंफेक्शन के विशेष लक्षणों जैसे, महक और स्वाद ना समझ पाना, बुखार, उल्टी और सिरदर्द जैसी समस्याए बड़े खतरे का संकेत भी हो सकती हैं।
  • बच्चों के कई अलग-अलग तरह के वायरस से संक्रमित होने का खतरा बना रहता है, इसलिए कोरोना के विशिष्ट लक्षण जैसे स्वाद और गंध की कमी, सिरदर्द, बुखार और उल्टी जैसी स्थिति ज्यादा खतरनाक है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source