
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 30, 2020 4:29 PM IST
लॉकडाउन में 94 फीबसदी लोगों का फ्लू से बचाव।
Coronavirus Symptoms and Precautions: कोरोनवायरस के प्रसार (corornavirus spread) का मुकाबला करने के लिए 14 अप्रैल तक 21 दिन के लिए किए गए राष्ट्रव्यापी बंद (lockdown) के बीच लगभग 94 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनमें फ्लू के लक्षण (symptoms of seasonal flu) नहीं हैं। यानी कि तेज़ बुखार, सर्दी, सूखी खांसी। यह बात सोमवार को एक सर्वेक्षण रिपोर्ट में सामने आई। आईएएनएस सी-वोटर गैलप इंटरनेशनल एसोसिएशन कोरोना ट्रैकर ने 26 और 27 मार्च को ये सर्वेक्षण किया। (Coronavirus Symptoms and Precautions in hindi)
सर्वे में पूछा गया कि क्या आपको या परिवार के किसी सदस्य में या पड़ोस में रहने वालों में फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दिए हैं जैसे कि तेज बुखार (high fever), ठंड लगने , सूखी खांसी dry cough) आदि। इस सर्वेक्षण में मिले जबावों के अनुसार, 94.3 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें फ्लू के लक्षण महसूस नहीं हो रहे है। जबकि 5.6 प्रतिशत लोगों ने दावा किया कि उन्हें फ्लू के लक्षण महसूस हुए हैं। सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 89.3 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनमें फ्लू के लक्षण नहीं थे, जबकि 2.9 प्रतिशत लोगों ने कहा कि फ्लू के लक्षण पड़ोस में थे। (symptoms of corornavirus)
केवल 2 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्होंने अपने घर में लक्षणों को देखा और केवल 0.7 प्रतिशत लोगों ने स्वीकार किया कि उनमें फ्लू के लक्षण हैं। सर्वेक्षण में कहा गया है कि 5 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे इस बारे में जानते नहीं हैं या टिप्पणी नहीं कर सकते हैं। सोमवार को भारत में कोविड-19 (covid-19 cases in india update) रोगियों की कुल संख्या 1071 हो गई और अब तक 29 लोग काल के गाल में समा चुके हैं।(Coronavirus Symptoms and Precautions)