वैज्ञानिकों ने किया सावधान, रेस्टोरेंट में खाने और ग्रॉसरी खरीदने जाने से भी आ सकते हैं कोरोना की चपेट में

हाल ही में एक स्टडी में पाया गया कि ग्रॉसरी स्टोर्स यानि किराने की दुकानों पर काम करने वाले 20 प्रतिशत से अधिक लोगों को कोविड-19 संक्रमित पाया गया है। ऐसे में जो लोग इन दुकानों पर जाते हैं उनके लिए कोरोना वायरस का रिस्क बहुत अधिक बढ़ जाता है। एक्सपर्टस ने इस स्थिति को हवाई जहाज से यात्रा करने से भी अधिक खतरनाक बताया है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 1, 2020 6:42 PM IST

Coronavirus Spread Risk Factors: कोरोना वायरस के मामलों में पिछले कुछ समय से लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। वहीं, अनलॉक 5 के तहत देश के कई हिस्सों में होटेल और रेस्टोरेंट्स खोले जा रहे हैं। लेकिन रेस्टोरेंटस में खाने का स्वाद लेना आपके लिए कोरोना वायरस का खतरा बढ़ा सकता है। इसीलिए, एक्सपर्ट्स ने लोगों को आगाह किया है कि अगर वे रेस्टोरेंट्स या होटल में खाना खाने जा रहे हैं तो, सावधानियां बरतें। ताकि,खुद को कोरोना वायरस की चपेट में आने से बचा सकें। (Coronavirus Spread in Restaurants)

किराने की दुकानों और सुपरमार्केट्स में काम करने वाले 20 फीसदी कोविड संक्रमित:

दरअसल, हाल ही में एक स्टडी में पाया गया कि ग्रॉसरी स्टोर्स यानि किराने की दुकानों पर काम करने वाले 20 प्रतिशत से अधिक लोगों को कोविड-19 संक्रमित पाया गया है। ऐसे में जो लोग इन दुकानों पर जाते हैं उनके लिए कोरोना वायरस का रिस्क बहुत अधिक बढ़ जाता है। एक्सपर्टस ने इस स्थिति को हवाई जहाज से यात्रा करने से भी अधिक खतरनाक बताया है।हार्वर्ड टीएच चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के शोधकर्ताओं ने इस रिसर्च का आयोजन किया। जबकि इस रिसर्च के परिणाम जर्नल  'एविएशन पब्लिक हेल्थ इनिशिएटिव'  में छापे गए।

ऐसे में आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि कोरोना वायरस का प्रसाद आपके चलते ना हो और ना ही आप इस जानलेवा वायरस की चपेट में आएं। जैसे,

  • ज़रूरी ना हो तो रेस्टोरेंट ना जाएं। खाना घर पर मंगाएं और घर के सुरक्षित माहौल में ही खाने का स्वाद लें।
  • एडवांस बुकिंग करके ही रेस्टोरेंट जाएं। वहां, जाकर वेटिंग एरिया में बैठने या अपनी बारी का इंतज़ार करने से आपके लिए संक्रमण का रिस्क बढ़ता जाएगा।
  • होटल हाइजिन, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन का कितना ख्याल रखता है यह सब चेक करके ही वहां खाने जाएं।
  • इसी तरह राशन या ग्रॉसरी खरीदते समय भी आपको कोविड-19 इंफेक्शन से बचने के लिए सही सुरक्षा उपाय अपनाने चाहिए। इसीलिए, जब आप ग्रासरी खरीदने जाएं, तो पहले देख लें कि वहां सुरक्षा प्रोटोकॉल्स फॉलो किए जा रहे हैं या नहीं।। उसके बाद ही दुकान पर जाएं।(Grocery shopping during COVID-19)
  • अगर होम डिलिवरी की सुविधा उपलब्ध है तो फोन पर सामान ऑर्डर करें, ऑनलाइन पेमेंट करें और डिलिवरी बॉय से आग्रह करें कि वह सामान आपके दरवाजे पर रखकर जाए।
  • इसी तरह दुकान पर जाने से पहले तय करें कि आपको क्या-क्या खरीदना है। अगर आपको एकाध चीज़ों की ही ज़रूरत है, तो कोशिश करें कि घर में जो सामान है उसी में मैनेज करें। जितना हो सके, दुकानों पर जाने से बचें और एक बार में 10-15 दिन का सामान खरीदें। इससे, आपको वहां बार-बार जाने से बचने में मदद होगी।
  • अगर आपको कोविड-19 इंफेक्शन के कोई लक्षण  (Covid-19 Symptoms) महसूस हो रहे हैं। तो, दुकान पर जानें से बचें। जैसे, अगर आपको बुखार, खांसी या सांस लेने में तकलीफ हो तो, आप अपने घर के किसी और व्यक्ति को दुकान पर भेजें। इससे, इंफेक्शन फैलने से रोका जा सकेगा ।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source