
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 10, 2020 12:02 PM IST
Coronavirus Spread: कोरोना वायरस महामारी और इसके प्रसार से जुड़ी एक नयी बात सामने आयी है। एक्सपर्ट्स का दावा है कि अगर कोई व्यक्ति ज़ोर से गाना गाता है तो उसके गले में कोरोना वायरस का हमला हो सकता है। कोविड-19 इंफेक्शन श्वसन मार्ग पर सबसे पहले हमला करता है और एक नयी रिसर्च के अनुसार गाना गाते समय मुंह के माध्यम से इस संक्रमण को फैलने का रास्ता मिल जाता है। सबसे ज़्यादा चौंकानेवाली बात यह है कि एक्सपर्ट्स के अनुसार किसी के जन्मदिन पर हैप्पी बर्थडे टू यू गाने से भी कोरोना फैल सकता है। (Coronavirus Spread by Singing)
स्वीडन के वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है कि हैप्पी बर्थडे गाते हुए, लोग 'पी' और 'बी' शब्द को दोहराते हैं। इनके उच्चारण से कोरोना वायरस का प्रसार हो सकता है। इस नयी स्टडी में स्वीडन के बोफिंस के एक मामले का उदाहरण दिया गया, जहां,हैप्पी बर्थडे गाने से कोविड-19 वायरस के प्रसार का ख़तरा बताया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि जब जन्मदिन की पार्टी में लोगों का समूह एक साथ हैप्पी बर्थे गाता है तो हवा में कोरोना वायरस तेज़ी से फैलते हैं और ये लोगों के श्वसन मार्ग में दाखिल हो जाते हैं।
इस स्टडी के दौरान स्वीडन के साइंटिस्ट ने मुंह से फैलने वाले कणों का अध्ययन किया। इस तरीके से यह समझने के प्रयास किए गए कि गाना गाने से कोरोना वायरस के प्रसार का कितना खतरा है। स्टडी के दौरान 12 ऐसे गायको को चुना गया जो पूरी तरह स्वस्थ थे और उनमें कोरोना वायरस इंफेक्शन के लक्षण भी नहीं दिखायी दे रहे थे।साथ ही 2 ऐसे लोगों को भी रखा गया जो संक्रमित थे।
इस स्टडी के परिणाम मेलऑनलाइन पर छापे गए। जिसके अनुसार, हैप्पी बर्थडे का पारम्परिक और लोकप्रिय गाना गाने से मुंह से छोटी-छोटी बूंदें निकलती हैं और हवा में फैल जाते हैं। जब, कोई व्यक्ति इस हवा के सम्पर्क में आता है तो ये बूंदें और वायरस उस व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कर लेते हैं।