
Also Read
Coronavirus Spread : कोरोना वायरस महामारी ने दुनियाभर में कई लाख लोगों को प्रभावित किया है और इस वायरस की वजह से होनेवाली मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। जहां, एक तरफ दुनियाभर में इस वायरस की वैक्सीन बनाने की कवायद तेज़ है। वहीं, अब इस वायरस को नष्ट करने के लिए एक विशेष डिवाइस बनायी गयी है। इस डिवाइस का नाम है स्केलेन हाइपरचार्ज कोरोना कैनन जिसे शाईकोकैन (Shycocan) भी कहा जाता है। इस डिवाइस की मदद से कोरोना वायरस स्प्रेड को रोकने में सहायता हो सकती है। क्योंकि, इसका आविष्कार करने वालों के अनुसार, यह कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में सक्षम है। (Coronavirus Spread Controlling Device)
इस डिवाइस का निर्माण बेंगलुरु स्थित एक कम्पनी डी स्केलेन (De Scalene) ने किया है। वहीं, इस उपकरण को अमेरिका को फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के साथ-साथ यूरोपीय यूनियन (EU) से भी मान्यता मिल चुकी है। ( Ways to Control Coronavirus Spread )
इस डिवाइस की सबसे खास बात यह है कि, इसका इस्तेमाल बहुत आसान है। इसे, बहुत ही आसानी से दफ्तरों, स्कूलों, हॉस्पिटल, मॉल, एयरपोर्ट और होटल जैसी जगहों पर लगाया जा सकता है। यह डिवाइस कोरोना वायरस में पाए जाने वाले स्पाइक-प्रोटीन (एस-प्रोटीन) को निष्क्रिय कर देता है। कम्पनी के अनुसार, इसे कोरोना वायरस को नष्ट करने में 99.9 फीसदी तक असरदार है।,
इस उपकरण को आप अपने घर या किसी अन्य जगह पर जब लगाएंगे तो यह इलेक्ट्रॉन्स के तौर पर फैल जाएगी। इसीलिए, जब वहां आसपास कोई व्यक्ति छींकने या खांसते हुए गुज़रता है। तो, यह उपकरण हवा में फैली छोटी बूंदों को नष्ट कर देता है। इसी तरह यह किसी सरफेस पर मौजूद वायरस को भी खत्म कर देता है। जिससे, संक्रमण आगे नहीं फैलता।
धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर कर बताया कोरोना को भगाने का 'मंत्र', कैलोरी भी होगी बर्न