
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 4, 2021 7:28 PM IST
Coronavirus Second Wave in India Causes: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में थोड़ी गिरावट के बाद कई राज्यों में राहत मिलने की उम्मीद बढ़ी है। वहीं, प्रशासन और डॉक्टरों द्वारा लोगों से लगातार एहतियात बरतने और कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर के प्रति सावधान रहने की भी अपील की जा रही है। इस बीच एक्सपर्ट्स ने खुलासा किया है कि किन वजहों से भारत में कोरोना संक्रमण महामारी की दूसरी लहर आयी। एक रिसर्च के आधार पर कहा गया कि भारत में सेकेंड वेव के लिए वायरस का 'डेल्टा वैरिएंट' (Delta Variant) ज़िम्मेदार है। (Coronavirus Second Wave in India Causes in Hindi)

दूसरी लहर से जुड़ा यह बयान दिया गया हाल ही में आयोजित एक रिसर्च के आंकड़ों के आधार पर। दरअसल, INSACOG द्वारा आयोजित एक रिसर्च के जो परिणाम सामने आए उनके अनुसार, डेल्टा वैरिएंट कोविड के अल्फा वैरिएंट (Alpha) से भी अधिक संक्रामक पाया गया है। कोरोना वायरस के इस स्ट्रेन (Covid-19 Strain) को कोविड मामलों के आंकड़े बढ़ाने वाला और चिंता का सबसे बड़ा कारण बताया गया है। क्योंकि, आंकड़ों के अनुसार, देश में 12000 से अधिक लोगों का पता चल सका है जो इस स्ट्रेन से संक्रमित हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस रिसर्च के निष्कर्ष दिखाते हैं की डेल्टा वैरिएंट जिसे (B1.617.2) भी कहा जाता है, वह कोविड के स्ट्रेन अल्फा (B.1.1.7) से डेढ़ गुना अधिक तेज़ गति से फैलता है। इसका मतलब है कि 50 प्रतिशत कम समय में यह लोगों को संक्रमित कर सकता है। (Delta Variant Vs. Alpha variant)
B.1.617 variant & its lineage B.1.617.2 were primarily responsible for surge in cases with high transmissibility of 50% more than Alpha variant (B.1.1.7), as per study by INSACOG (Indian SARS-CoV-2 Genome Sequencing Consortia ) & National Centre for Disease Control (NCDC)— ANI (@ANI) June 4, 2021
डेल्टा वैरिएंट के बारे में जो सबसे अधिक चिंताजनक खुलासा किया गया वह यह है कि, कोरोना वायरस का टीका लेने के बाद भी लोग इस स्ट्रेन से संक्रमित हो सकते हैं। जबकि, अल्फा वैरिएंट के खिलाफ मौजूदा कोविड वैक्सीन्स को कारगर पाया गया और वैक्सीनेशन के बाद अल्फा से संक्रमित होने वाले किसी व्यक्ति का पता नहीं चला है।(Covid Infection post vaccination)
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.