
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 3, 2020 5:33 PM IST
फ्रांंस में लॉकडाउन के बाद बढ़े कोरोना के मामले, 56 फीसदी लोगों को है कोरोना वायरस की चपेट में आने का डर
Coronavirus Second Wave: कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी को नियंत्रित करने के लिए फ्रांस में दूसरी बार लॉकडाउन लगा दिया है। बावजूद इसके, फ्रांस में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 52,518 नए मामले सामने आ चुके हैं। जो कि एक दिन में अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। फ्रांस की स्थानिय स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा ने कहा है कि, अब तक यहां कोविड-19 के कुल14,66,433 मामले सामने आ चुके हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार का आंकड़ा 25 अक्टूबर के बाद सबसे अधिक था, जब कोविड-19 के 52,010 नये मामले दर्ज किए गये थे।
जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार दुनिया में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 4.68 करोड़ और मृत्यु संख्या 12 लाख से अधिक हो गई है। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार तक कुल मामलों की संख्या 4,68,01,621 और मौतों की संख्या 12,05,221 हो गई है।
92,84,261 मामलों और 2,31,507 मौतों के साथ अमेरिका दुनिया में कोविड प्रकोप झेलने में शीर्ष पर है। इसके बाद 82,29,313 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है। यहां अब तक 1,22,607 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं ब्राजील 55,45,705 के साथ मामलों की संख्या में दुनिया में तीसरे और 1,60,074 के साथ मौतों की संख्या में दूसरे स्थान पर है।
इन तीन देशों के बाद सबसे ज्यादा मामलों वाले देशों में रूस (16,42,665), फ्रांस (14,60,745), स्पेन (12,40,697), अर्जेंटीना (11,83,131), कोलम्बिया (10,83,321), यूके (10,57,021), मैक्सिको ( 9,33,155), पेरू (9,02,503), इटली (7,31,588), दक्षिण अफ्रीका (7,27,595), ईरान (6,28,780), जर्मनी (5,60,586), चिली (5,13,140) और इराक (4,78,701) हैं।