कनाडा में कोरोना वायरस की 'दूसरी लहर' का प्रकोप शुरू, नागरिकों से की गयी 3-लेयर वाला मास्क पहनने की अपील

कई देशों में आधिकारिक तौर पर कोरोना वायरस की सेंकेंड वेव आने की घोषणा कर दी गयी है। वहीं, कुछ देशों में दूसरे चरण का लॉकडाउन लगा दिया गया है। अमेरिका अभी भी कोरोना वायरस मामलों में बढ़ोतरी से परेशान है और पहले स्थान पर बना है। वहीं, ब्रिटेन, कनाडा और फ्रांस में भी कोविड-19 केसेस तेज़ी से बढ़ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कनाडा में लोगों से  3 परतों वाला मास्क पहनने का अनुरोध किया गया। 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 4, 2020 12:37 PM IST

Coronavirus Safety and Precautions: कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर धीरे-धीरे ज़ोर पकड़ रही है। वैश्विक स्तर पर इसका असर दिखायी देने लगा है क्योंकि, कई देशों में आधिकारिक तौर पर कोरोना वायरस की सेंकेंड वेव आने की घोषणा कर दी गयी है। वहीं, कुछ देशों में दूसरे चरण का लॉकडाउन लगा दिया गया है। अमेरिका अभी भी कोरोना वायरस मामलों में बढ़ोतरी से परेशान है और पहले स्थान पर बना है। वहीं, ब्रिटेन, कनाडा और फ्रांस में भी कोविड-19 केसेस तेज़ी से बढ़ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कनाडा में लोगों से  3 परतों वाला मास्क पहनने का अनुरोध किया गया। (Coronavirus Safety and Precautions)

3 लेयर वाला मास्क पहनने के लिए कनाडा सरकार ने किया नागरिकों से अनुरोध:

कनाडा की पब्लिक हेल्थ एजेंसी ने देश के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के लिहाज से अब 3 लेयर वाले मास्क पहनें। साथ ही फिल्टर वाले मास्क पहनने की भी अपील लोगों से की गयी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, ओटावा में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यहां की मुख्य सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी थेरेसा टैम ने कहा कि मास्क में फिल्टर की एक लेयर जोड़ने से लोगों को अतिरिक्त सुरक्षा मिलेगी। क्योंकि फिल्टर वाले मास्क छोटे संक्रामक कणों को रोककर कोविड-19 से सुरक्षा देगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मास्क कितनी सुरक्षा देगा यह इस पर भी निर्भर करता है कि मास्क बनाने के लिए किस तरह के मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसीलिए, मास्क खरीदते समय क्वालिटी पर ध्यान दें।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान  टैम ने कहा, "मैं इस बात पर जोर देकर कहती हूं कि कोविड-19 से सुरक्षित रहने के लिए फिल्टर वाला मास्क एक  महत्वपूर्ण उपाय है। इसीलिए,मास्क खरीदते समय फिल्टर वाला मास्क ही खरीदें।"

गौरतलब है कि, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justine  Trudeau) ने मंगलवार को कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर अपने नागरिकों को चेतावनी भी थी। उन्होंने  फेस मास्क के इस्तेमाल से जुड़ी नयी गाडलाइन्स भी दी थीं। ट्रूडो ने कनाडा के नागरिकों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए भी कहा और जितना हो सके घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी।बता दें कि कनाडा में अब तक कुल 2,44,636 मामले और 10,331 मौतें दर्ज़ हो चुकी हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source