ब्रिटेन में नया कोरोना वायरस मिलने के बाद महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू, 6 महीने तक मास्क पहनना अनिवार्य

महाराष्ट्र (Coronavirus in Maharashtra) ने  ब्रिटेन में कोरोना वायरस की नयी स्ट्रेन मिलने के बाद नयी गाइडलाइन्स जारी की हैं। महाराष्ट्र राज्य सरकार ने सोमवार को घोषणा करते हुए राजधानी मुंबई समेत 27 नगर निगम क्षेत्रों में फिर से नाइट कर्फ्यू लगानें का आदेश दिया। 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 22, 2020 8:01 AM IST

Coronavirus Safety and Precautions: भारत में कोरोना वायरस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र (Coronavirus in Maharashtra) ने  ब्रिटेन में कोरोना वायरस की नयी स्ट्रेन मिलने के बाद नयी गाइडलाइन्स जारी की हैं। महाराष्ट्र राज्य सरकार ने सोमवार को घोषणा करते हुए राजधानी मुंबई समेत 27 नगर निगम क्षेत्रों में फिर से नाइट कर्फ्यू लगानें का आदेश दिया।  इस बयान के मुताबिक, रात में कर्फ्यू  लगाने का यह आदेश 15 दिनों के लिए लिया गया है, यानी 5 जनवरी 2021 तक यह नाइट कर्फ्यू लगा रहेगा। समाचार एजेंसी आईएएनएस (IANS) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Udhav Thackeray) ने यहां विभिन्न विभागों के शीर्ष अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श करने के बाद मंगलवार रात से कर्फ्यू लगाने की घोषणा की। (Coronavirus Safety and Precautions in Maharashtra)

महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू की घोषणा

गौरतलब है कि, ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन का पता लगा है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह वायरस  पहले वाले कोरोना वायरस से 70 फीसदी अधिक संक्रामक है। इस वायरस की वजह से दुनियाभर में हाहाकार मच गया है। नाइट कर्फ्यू की घोषणा करते हुए,  मुख्यमंत्री ठाकरे (Maharashtra CM) ने कहा, " आनेवाले  15 दिनों के लिए हमें बहुत सावधान और सतर्क रहना होगा। इसी के मद्देनज़र राज्य के सभी नगर निगम क्षेत्रों में 5 जनवरी तक रात का कर्फ्यू लगाता जाता है। नाइट कर्फ्यू का समय हर दिन रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा।" मिली जानकारी के अनुसार, 21 दिसंबर की रात से राज्य ने एहतियात के तौर पर ब्रिटेन, यूरोप और मध्य पूर्व के सभी यात्रियों के लिए 14 दिनों का संस्थागत क्वारंटाइन (Quarantine) अनिवार्य कर दिया है।

महाराष्ट्र में नहीं लगेगा लॉकडाउन, पर मास्क पहनना ज़रूरी

जैसा कि महाराष्ट्र राज्य अभी भी कोरोना वायरस महामारी की पहली लहर से जूझ रहा है और धीरे-धीरे स्थिति में सुधार होता दिख रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या नये कोरोना वायरस के पता चलने के बाद राज्य में लॉकडाउन की स्थिति दोबारा बनेगी? लेकिन, राज्य सरकार की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि महाराष्ट्र में  दोबारा लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा था कि, राज्य में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। हालांकि, उन्होंने राज्य के लोगों को आनेवाले त्योहारों और नये साल के जश्न के बीच सतर्क और सावधान रहने की अपील की। उद्धव ठाकरे ने कहा कि, अगले 6 महीनों तक लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाना होगा। ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों में मुख्य सचिव संजय कुमार, सीएम के प्रमुख सलाहकार अजॉय मेहता, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त मनोज सौनिक, सीएम के अतिरिक्त मुख्य सचिव आशीष कुमार सिंह, प्रमुख सचिव विकास खड़गे, बीएमसी नगरपालिका के अध्यक्ष चहल, मुंबई के पुलिस आयुक्त शामिल थे। परमबीर सिंह, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. प्रदीप व्यास, चिकित्सा शिक्षा सचिव सौरव विजय, राज्य टास्क फोर्स के अध्यक्ष डॉ. संजय ओक और सदस्य डॉ. शशांक जोशी, डॉ. अविनाश सुपे, डॉ. राहुल पंडित और सीएम के पुणे मंडल के सलाहकार दीपक म्हैसेकर शामिल थे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source