Homemade Mask for Coronavirus: कोरोना वायरस से बचने के लिए घर में ही बनाएं मास्क, 90 % तक है सेफ
Homemade Mask for Coronavirus: कोरोना वायरस से बचने के लिए घर में ही बनाएं मास्क, 90 % तक है सेफ
Coronavirus: साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट में छपी खबर के अनुसार, बाजार में मास्क की कमी की वजह से लोग काफी परेशान थे। इसलिए एक्सपर्ट की टीम ने मास्क बनाने का एक ऐसा तरीका ढूंढा जिसे लोग आसानी से घर मे बना सकते हैं। इन एक्सपर्ट के अनुसार, ये मास्क सर्जिकल मास्क की तरह ही 90 प्रतिशत तक फिल्टर करने की क्षमता रखते हैं। हाल ही में अस्पताल और कॉन्सिल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। जिसके घर पर कैसे मास्क बनाए उसका उपाय बताया गया है। यह मास्क कोरोना वायरस से सुरक्षित रख सकता है।
Written By: Kishori Mishra | Published : March 11, 2020 3:36 PM IST
Homemade Mask for Coronavirus: कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से बाजार में मास्क (mask) के लिए डिमांड काफी बढ़ गई है। इस वजह से बाजार में मास्क की कमी होने लगी है। लेकिन अब इस समस्या का समाधान यूनिवर्सिटी ऑफ हॉन्ग-कॉन्ग-शेंजेन हॉस्पिटल और कंज्यूमरस कॉन्सिल के एक्सपर्ट ने ढूंढ लिया है। इन्होंने एक ऐसे मास्क को तैयार किया है, जिसे आप आसानी से घर में ही तैयार कर सकते हैं। (Homemade Mask for Coronavirus in hindi)
कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए घर में बनाएं मास्क (Homemade Mask for Coronavirus):
साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट में छपी खबर के अनुसार, बाजार में मास्क की कमी की वजह से लोग काफी परेशान थे। इसलिए एक्सपर्ट की टीम ने मास्क बनाने का एक ऐसा तरीका ढूंढा जिसे लोग आसानी से घर मे बना सकते हैं। इन एक्सपर्ट के अनुसार, ये मास्क सर्जिकल मास्क की तरह ही 90 प्रतिशत तक फिल्टर करने की क्षमता रखते हैं। हाल ही में अस्पताल और कॉन्सिल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। जिसके घर पर कैसे मास्क बनाए उसका उपाय बताया गया है। यह मास्क कोरोना वायरस (Coronavirus) से सुरक्षित रख सकता है।
मास्क को बनाने के लिए सामान?
टिश्यू पेपर
किचन पेपर
छेद करने वाला पंच
रबर बैंड
ब्लाइंडर क्लिप
पेपर मास्क टेप
प्लास्टिक कोट वाली तार
कैंची
प्लास्टिक के फाइल फोल्डर
एक चश्मा लें
घर में कैसे बनाएं मास्क?
सबसे पहले अपने हाथ को अच्छी तरह से धो लें।
हाथ धोने के बाद मास्क बनाने वाले सभी टूल्स को भी अच्छी तरह से साफ कर लें।
किचन पेपर के पीस को दूसरे पीस पर रखें।
इसके बाद टिश्यू पेपर के पीस को इनके ऊपर रखें।
इसके बाद टिश्यू पेपर को किचन पेपर के ऊपर रखकर इसे बीच से काट दें। दोनों को अलग-अलग दो टुकड़ों में बांट लें।
काटने के बाद पेपर की दोनों साइड को मोड़ें।
मुड़ी हुई साइडों पर होल मशीन से छेद कर दें। दोनों ओर दो-दो छेद करें।
किचन पेपर की ओर एक प्लास्टिक कोट वाली वायर का टेप चिपकाएं।
इसके बाद होल वाली दोनों साइड पर रबड़ बैंड बांधें।
इसके बाद फाइल फोल्डर लें और उसे बीच से कांटें।
बाद में चश्में के दोनों साइडों पर क्लिप लगा दें।
अब मास्क पहनें और ऊपर से चश्मा लगा लें।
इस घर में बने मास्क से आप प्रदूषण से भी छुटकारा पा सकते हैं। इसके साथ-साथ कोरोना वायरस से भी सुरक्षित रह सकते हैं। (Homemade Mask for Coronavirus)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.