... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: IANS | Published : March 16, 2020 4:20 PM IST
Coronavirus prevention : केजरीवाल ने कोरोनावायरस का प्रसार रोकने के उपायों की समीक्षा की।
Coronavirus prevention : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) और उनके मंत्रिमंडल ने सोमवार को कोरोनावायरस प्रसार को रोकने के उपायों (Coronavirus prevention) पर सभी जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। केजरीवाल और मंत्रियों मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन और कैलाश गेहलोत ने दिल्ली सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोनावायरस रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, "कोविड-19 (COVID-19) के प्रसार को रोकने के दिल्ली सरकार द्वारा जमीनी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की डीएम, एसडीएम, निगम आयुक्तों, केबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा की।"
Reviewed Delhi govt's effort on the ground to contain Coronavirus over video conference with DMs, SDMs, municipal commisioners along with Cabinet ministers and senior officers pic.twitter.com/bJkhXDSjba
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 16, 2020
दिल्ली में अब तक कोरोनावायरस के 7 मामले आ चुके हैं, जिसमें 2 ठीक हो चुके हैं और 1 मरीज की मौत हो गई है।
दिल्ली सरकार ने Coronavirus को फैलने से रोकने के लिए आज कुछ नए क़दम उठाए हैं
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 16, 2020
एहतियात के तौर पर सरकार ने यहां स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक स्वीमिंग पूल और सिनेमाघर बंद कर दिए हैं। सार्वजनिक दफ्तरों और वाहनों को भी विसंक्रमित करना अनिवार्य कर दिया गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार रात को कहा कि देश में कोविड-19 के 110 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। वहीं इस बीमारी के 13 मरीज ठीक हो गए हैं।
देश में अब तक कोविड-19 के कारण दो मौतें हो चुकी हैं।