कांगड़ा चाय बचा सकती है कोविड-19 इंफेक्शन से, जानें क्यों कर रहे हैं एक्सपर्ट्स ऐसा दावा

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर)  ने रोग-प्रतिरोधक शक्ति यानि इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (एचसीक्यू) की जगह इन दवाइयों के सेवन को बेहतर बताया है।  लेकिन, इन सबके बीच हर्बल तरीकों से इम्यूनिटी बढ़ाने की भी कोशिशें की जा रही हैं। इससे, जुड़ा एक नया खुलासा किया गया है। दावा किया जा रहा है कि भारत में पैदा होने वाली कांगडा चाय का इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर सेवन किया जाता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 24, 2020 1:49 PM IST

Covid-19 Infection Precautions : कोविड-19 इंफेक्शन (Covid-19 Infection) का सामना करने के लिए शरीर की क्षमता बढ़ाने के लिहाज से टी-एचआईवी दवाइयों के सेवन को कारगर माना जा रहा है।  इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर)  ने रोग-प्रतिरोधक शक्ति यानि इम्यूनिटी (Immunity) बढ़ाने के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (Hydroxychloroquine) की जगह इन दवाइयों के सेवन को बेहतर बताया है। लेकिन,  इन सबके बीच हर्बल (Herbal Tea) तरीकों से इम्यूनिटी बढ़ाने की भी कोशिशें की जा रही हैं। इससे,  जुड़ा एक नया खुलासा किया गया है। दावा किया जा रहा है कि भारत में पैदा होने वाली कांगडा चाय (Kangra Tea) का इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर सेवन किया जाता है। (Ways to boost Immunity Naturally)

क्या कांगडा चाय कोविड-19 से बचाती है ?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, एंटी-एचआईवी दवाइओं की तुलना में कांगडा चाय मे मौजूद केमिकल्स इम्यूनिटी बढ़ाने और कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में भी मदद करता है। इस बात की चर्चा इंटरनेशनल टी डे (International Te Day) के आसपास शुरु हुई।  हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में स्थित हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान (आईएचबीटी) के डायरेक्टर डॉ. संजय कुमार ने मीडिया एंजेंसियों से बात करते हुए इस बारे में जानकारी भी दी।

उनके मुताबिक, कांगडा टी (Kangra Tea) और अन्य प्रकार की चाय में ऐसे केमिकल्स मिलते हैं। ये केमिकल्स कोविड इंफेक्शन (Covid-19 Infection) से सुरक्षा दे सकते हैं। कांगडा चाय (Kangra Tea for Covid-19 infection) में मौजूद पॉलिफेनोल्स की वैज्ञानिकों ने कंप्यूटर-आधारित मॉडल से जांच की। इस जांच के ज़रिए पता लगाने की कोशिश की गयी कि ये पॉलिफेनोल्स एंटी-एचआईवी दवाइयों की तुलना में स्पेशिफिक वायरल प्रोटीन को कितनी कुशलता से बांध सकते हैं।  खोज में पाया गया कि ये केमिकल्स वायरस प्रोटीन की सक्रियता को रोकते हैं। जिससे,  ह्यूमन सेल्स में वायरस के निर्माण को रोकती है।

आयुष ने दी हर्बल टी पीने की सलाह:

गौरतलब है कि भारत के स्वास्थ्य विभाग की इकाई आयुष  (AYUSH Ministry) ने जिन जड़ी-बूटियों की सलाह दी है। उनमें,  हर्बल ग्रीन टी (Green Tea) और ब्लैक टी (Black Tea) भी शामिल है। रिसर्चर्स के अनुसार हर्बल चाय कोविड-19 इंफेक्शन से सुरक्षा दिलाने के लिहाज से रोग-प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाते हैं।

सिगरेट पीते हैं तो हो सकता है कोरोना वायरस, धूम्रपान छोड़ने से होता है कोविड-19 का रिस्क कम !

 Immunity: हल्दी से क्या सचमुच बढ़ती है इम्यूनिटी? जानें इसके अन्य औषधिय गुण और फायदों के बारे में

Diabetics Diet Tips: डायबिटीज़ में अगर लेना है आम का स्वाद, तो ध्यान में रखें ये डायट टिप्स

लॉकडाउन में ऐसे करें एयर कंडीशनर और कूलर का इस्तेमाल, सरकार द्वारा जारी की गयी गाइडलाइन्स

Covid-19 Spread: आपके कम्प्यूटर टेबल पर कोरोना वायरस रह सकता है 3 दिनों तक सक्रिय, लॉकडाउन में कर रहे हैं वर्क फ्रॉम होम? ऐसे रखें अपनी डेस्क को इंफेक्शन-फ्री

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source