
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 24, 2020 1:31 PM IST
कोरोना- केवल 14 फीसदी लोग करते हैं दस्तानों का इस्तेमाल।
Coronavirus Prevention and Risk: कोरोनावायरस(Coronavirus )का कहर इस वक्त पूरी दुनिया में छाया हुआ है और इटली इससे सबसे ज्यादा प्रभावित है, लेकिन इन सबके बावजूद इटली की 60 प्रतिशत जनसंख्या खुद को इस घातक वायरस से बचाने के लिए दस्ताने का इस्तेमाल नहीं कर रही है.(using gloves during coronavirus spread)
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने और इससे सुरक्षा के लिए हाथों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार बार-बार साबुन-पानी से हाथ धोने और हाथों को गंदा होने से बचाना महत्वपूर्ण है। लेकिन, ज़्यादातर लोग ऐसा नहीं कर रहे। ग्लोव्स जो, कि हाथों को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं,उनके इस्तेमाल से ज़्यादातर कतरा रहे हैं।
आईएएनएस-सीवोटर गैलप इंटरनेशनल एसोसिएशन कोरोना ट्रैकर-1 की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है. दुनियाभर के 22 देशों में 20 हजार लोगों के बीच किए गए इस सर्वे के मुताबिक, दुनियाभर में इटली फिलहाल कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है और यहां की महज 14 प्रतिशत आबादी का ही ऐसा कहना है कि वे इस वायरस से बचने के लिए दस्ताने का इस्तेमाल कर रहे हैं.(Coronavirus Prevention and Risk in hindi)
इस सूची में सबसे खराब प्रदर्शन टर्की का रहा है, जहां की महज 2 आबादी का ऐसा कहना है कि वे अपने हाथों में दस्ताने पहन रहे हैं, जबकि 98 प्रतिशत लोग इसके खिलाफ हैं. टर्की के बाद नीदरलैंड्स की बारी आती है क्योंकि यहां के 96 प्रतिशत लोग दस्ताने पहनना जरूरी नहीं समझ रहे हैं.
भारत में सोमवार तक कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 415 हो गई और यहां की महज सात प्रतिशत जनसंख्या का ऐसा कहना है कि वे दस्ताने का उपयोग खुद को इस महामारी से बचाने के चलते कर रहे हैं. इस सर्वे के लिए हर देश की जनसंख्या के एक प्रतिनिधि नमूने से पिछले दो हफ्तों में या तो आमने-सामने बात की गई या फिर टेलीफोन या ऑनलाइन उनसे संपर्क कर इस बारे में जानकारी हासिल की गई.