... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : March 17, 2020 9:28 AM IST
coronavirus pregnancy: क्या गर्भवती महिला से गर्भ में पल रहे बच्चो को हो सकता है कोरोना वायरस खतरा?
Coronavirus Pregnancy: कोरोना वायरस (Coronavirus) पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है। चीन से फैले इस वायरस (Coronavirus) ने धीरे-धीरे भारत को भी अपने चपेट में ले गया है। हालांकि, कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर कई अफवाहें भी फैल रही हैं, जो लोगों के अंदर ज्यादा खौफ फैला रही है। अब इन्हीं डर के बीच एक और सवाल होता है कि क्या कोरोना वायरस से पीड़ित गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे को भी खतरा है? क्या इस वायरस से बच्चा भी संक्रमित हो जाएगा? ऐसे कई सवाल गर्भवती महिला (Coronavirus Pregnancy) को लेकर उठ रहे हैं।
अब इसी को लेकर चीन के शोधकर्ता दावा कर रहे हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक, कोरोना वायरस से यदि कोई गर्भवती (coronavirus pregnancy) महिला पीड़िता है। तो उससे गर्भ में पल रहे बच्चे को कोई खतरा नहीं होता है। यह रिसर्च जर्नल फ्रंटियर्स इन पीडियाट्रिक्स में प्रकाशित किया गया है। इसमें दावा किया गया है कि गर्भवती महिला के बच्चे को कोई नुकसान नहीं होगा और ना ही इससे बच्चा कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकता है। शोधकर्ताओं द्वारा ये शो पीड़ित गर्भवती महिलाओं पर ही रिसर्च करके पुष्टि की गई है।
अपने रिसर्च के दौरान शोधकर्ताओं ने कोरोना वायरस से संक्रमित 4 गर्भवती महिलाओं को अपनी निगरानी में रखा। जब इन महिलाओं के बच्चों का जन्म हुआ, तो देखा गया कि ये बच्चे कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं है। इतना ही नहीं, बच्चे के अंदर भी बुखार और खांसी जैसे कोई भी समस्या के लक्षण नहीं दिखे। हालांकि, इन बच्चों को सुरक्षा की दृष्टि से नियोनेटल यूनिट में रखा गया।
जर्नल फ्रंटियर्स इन पीडियाट्रिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इन चारों में से एक बच्चे को सांस लेने की दिक्कत हो रही थी। लेकिन इस बच्चे का इलाज बिना किसी सर्जरी के हो गया। वहीं, दूसरे बच्चे को बॉर्डी पर रैशेज हो गए थे, जो कुछ दिनों के अंदर ठीक हो गए। शोधकर्ताओं ने कहा कि बच्चों में ये लक्षण कोरोना वायरस की वजह से नहीं दिखे थे।
चीन के वैज्ञानिकों के अनुसार, गर्भ में पल रहे बच्चे को कोरोना वायरस का खतरा नहीं होता है। इसलिए किसी भी तरह की अफवाह में ना आएं। सबसे बेहतर ये है कि इन संक्रमण से बचने के लिए साफ-सफाई का ध्यान दें।