... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: IANS | Published : January 27, 2020 8:06 AM IST
चीनी राज्य परिषद ने कहा कि न्यू कोरोनोवायरस (Corona virus) निमोनिया (Pneumonia) प्रकोप के मद्देनजर केंद्रीय प्रकोप रोधी कार्य दल के नेतृत्व में महामारी की रोकथाम का पूर्ण रूप से प्रयास किया जा रहा है।
चीनी परिषद ने कहा कि नए चीन की स्थापना से बीते 70 सालों में चीनी विशेषता वाली समाजवादी व्यवस्था कायम हुई है। हूपेइ प्रांत के वूहान शहर में उत्पन्न न्यू कोरोनोवायरस निमोनिया प्रकोप (Corona virus) को रोकने में चीन सरकार के तेज, कुशल, खुला और पारदर्शी कदमों की विश्व में व्यापक प्रशंसा की गई है।
विश्व मीडिया ने भी इस बात की रिपोर्ट दी है कि वूहान शहर में छह दिनों के भीतर एक अस्थायी अस्पताल का निर्माण किया गया है। न्यूजीलैंड के एक नेटिजन ने इसकी प्रशंसा करते हुए कहा, "चीन दुनिया को चौंकाने में कभी नहीं रुका, यही सच्चा नेतृत्व है! यही प्रभावी नेतृत्व है!" (Corona virus)
ब्रिटेन के बीबीसी के एक लेख 'चीन 6 दिनों में एक अस्पताल का निर्माण कर सकता है' में कहा गया है कि क्योंकि चीन सरकार सभी नौकरशाही बाधाओं को दूर कर सामाजिक संसाधनों को जुटा सकती है।
देश में 1.4 अरब जनसंख्या की शक्ति एकजुट होकर महामारी को रोकने के लिए महाशक्ति बन गई है।
चीन में कोरोनोवायरस निमोनिया प्रकोप पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के स्थायी सदस्यों की एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने की। (Corona virus)
उन्होंने कहा कि महामारी रोकना पहला लक्ष्य है। शी चिनफिंग ने कहा, "हम एकजुट रहकर वैज्ञानिक रूप से काम करेंगे और जीत हासिल करेंगे।"
शी चिनफिंग ने विभिन्न नेताओं से स्वयं प्रकोप-रोधी कार्यो की अग्रिम पंक्ति पर रहने का निर्देश दिया। साथ ही प्रकोप-रोधी कार्यो के लिए उपयोगी दवाइयों और साजोसामानों की गारंटी की जानी चाहिए। जो चिकित्सक महामारी के खिलाफ काम कर रहे हैं, उनकी सुरक्षा की गारंटी भी की जानी चाहिए।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पार्टी की केंद्रीय कमेटी के तहत एक विशेष दल स्थापित किया जाएगा जो पोलित ब्यूरो की स्थायी कमेटी के नेतृत्व में महामारी की रोकथाम का काम करेगा। साथ ही पार्टी की केंद्रीय कमेटी संक्रमण से ग्रस्त हूपेइ प्रांत में कार्य दल भेजेगी ताकि संक्रमण-रोधी कार्यो को बढ़ावा दिया जाए। (Corona virus)
बैठक में जोर देते हुए कहा गया कि हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन जैसे स्थलों पर महामारी को रोकने वाले कार्यो पर जोर देना चाहिए और आम लोगों में प्रकोप-रोधी प्रसारण करना चाहिए। साथ ही विश्व चिकित्सा संगठन समेत अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, दूसरे देशों और क्षेत्रों को सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा ताकि विश्व की सार्वजनिक सुरक्षा की रक्षा की जाए।
(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)