Novak Djokovic Covid-19 Positive: टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए, गर्भवती पत्नी को भी हुआ संक्रमण

कोविड वायरस नें दुनिया के नम्बर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को भी अपनी चपेट में ले लिया है। मंगलवार को नोवाक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गयी। मिली जानकारी के अनुसार नोवाक जोकोविच की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पायी गयी हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 23, 2020 9:59 PM IST

Novak Djokovic Covid-19 Positive:  टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच को कोविड पॉजिटिव पाया गया है।कोविड-19 इंफेक्शन (Covid-19 infection) ने दुनिया के नम्बर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) को भी अपनी चपेट में ले लिया है। मंगलवार को नोवाक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गयी। मिली जानकारी के अनुसार नोवाक जोकोविच की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पायी गयी हैं।(Novak Djokovic Covid-19 Positive in hindi)

नोवाक जोकोविच ने कुछ समय पहले ही सर्बिया और क्रोएशिया में एक चैरिटी मैच कराया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले कुछ 30 खिलाड़ियों को भी कोविड-19 इंफेक्टेड ( Covid-19 Positive) पाया गया है। इसी के चलते बेलग्रेड पहुंचने के बाद नोवाक जोकोविच ने अपने पूरे परिवार का कोविड-19 टेस्ट करवाया। जिसमें नोवाक और उनकी पत्नी दोनों को कोविड पॉजिटिव पाया गया। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि जोकोविच के बच्चों को इंफेक्शन नहीं हुआ है।

दिमित्रोव भी हैं कोविड इंफेक्टेड

कुछ समय पहले ही मशहूर टेनिस खिलाड़ी ग्रिगोर दिमित्रोव (Grigor Dimitrov) तथा क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक को भी कोविड इंफेक्टेड पाया गया। इसके बाद क्रोएशिया के जगरेब  शहर में आयोजित टूर्नामेंट को रोक दिया गया था। टूर्नामेंट के सेकेंड फेज़ के फाइनल में नोवाक जोकोविच और रूस के आंद्रे रूबलेव का मुकाबला होनेवाला था। इस बारे में जानकारी देते हुए जोकोविच के कोच गोरान इवानिसेविच ने बताया कि, दिमित्रोव के कोरोना इंफेक्टेड होने की खबर चौंकाने वाली है। इसके बाद अब हर किसी को कोविड टेस्ट कराना होगा। (Tennis Star Novak Djokovic tested Covid-19 Positive )

Coronavirus: पुरुषों का प्लाज़्मा है कोविड-19 ट्रीटमेंट में ज़्यादा मददगार, जानें क्या है प्लाज़्मा थेरेपी

Unusual Symptoms of Covid-19: कोलकाता में दिख रहें हैं कोविड-19 के असामान्य लक्षण, मरीज़ों को हो रही हैं बंद नाक और स्किन रैशेज़ जैसी परेशानियां

Covid-19 Treatment: सिप्ला एंटी-वायरल दवा रेमडेसिवीर को भारत में सिप्रेमी के नाम से बेचेगी

 Covid-19 Treatment Latest Update: कोविड-19 के इलाज के लिए पहली ओरल दवा फैबिफ्लू को मंज़ूरी, रेमडेसिविर का भी उत्पादन करेंगी 2 भारतीय कम्पनियां

Reusable Face Mask: इज़रायल में बना रियूज़ेबल फेस मास्क वायरस को करेगा खत्म, मिलेगी कोविड-19 से दोगुनी सुरक्षा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source