अगले कुछ महीनों तक और भी बिगड़ेंगे कोरोनावायरस से हालात, WHO के प्रमुख का बयान

जेनेवा में ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में WHO के प्रमुख टेड्रोस एडहानोम गेब्रेयेसस ने कहा, "यूरोप की स्थिति में सुधार हो रहा है, लेकिन वैश्विक स्तर पर हालात बिगड़ते जा रहे हैं।"

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : June 9, 2020 1:46 PM IST

Coronavirus Pandemic : दुनियाभर में लगातार कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। लगातार (Coronavirus Pandemic) बढ़ते मामलों के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के प्रमुख ने चेतावनी दी है कि कोरोनोवायरस महामारी विश्व स्तर पर और ज्यादा बिगड़ रही है, हालांकि यूरोपीय देशों में सुधार की स्थिति नजर आ रही है। जेनेवा में ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में WHO के प्रमुख टेड्रोस एडहानोम गेब्रेयेसस ने कहा, "यूरोप की स्थिति में सुधार हो रहा है, लेकिन वैश्विक स्तर पर हालात बिगड़ते जा रहे हैं।"

टेड्रोस ने अपने बयान में कहा कि 75 फीसदी मामले रविवार को 10 देशों से आए हैं, जिसमें अमेरिका और दक्षिण एशिया के देश शामिल हैं। उन्‍होंने कहा कि पिछले 10 दिनों से 100,000 मामले दर्ज किए गए हैं और रविवार को अब तक सबसे अधिक 136,000 मामले दर्ज सामने आए हैं। टेड्रोस ने कहा कि अफ्रीका के देशों में अभी काफी तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। इसमें नए भौगोलिक क्षेत्र भी शामिल हैं। हालांकि, महाद्वीप के अधिकांश देशों में 1,000 से कम मामले हैं।

टेड्रोस ने कहा ने कहा कि दुनिया भर के कई देशों में कोरोनावायरस (Coronavirus Pandemic) के पॉजिटिव लक्षण दि‍खाई दे रहे हैं। “इन देशों में अब सबसे बड़ा खतरा निष्‍क्र‍ियता है।”  साउथ एशिया के देशों में पाकिस्‍तान, भारत और बांग्‍लादेश में कोरोनावायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसके मद्देनजर आगामी महीनों में हालात और भी ज्यादा खराब हो सकते हैं।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में अबतक कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या 266,598 पहुंच चुकी है, जिसमें कुल एक्टिव केसेज 129,917 हैं। अब तक 7,466 लोगों की मौत और 129,214 लोगों का उपचार हो चुका है और उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, पाकिस्तान में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,05,637 हो गई है और जुलाई-अगस्त में मामले बढ़कर चरम पर पहुंचने की आशंका है। वहीं, बांग्लादेश में अब तक 68,504 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में हैं और 930 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Coronavirus & Baldness: गंजे पुरुष कोविड-19 लक्षणों के प्रति होते हैं अधिक संवेदनशील, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप

Mask & Children: एक्सपर्ट की चेतावनी, 2 साल से कम उम्र के बच्चों को मास्क पहनाने से घुट सकता है दम

अध्ययन में खुलासा, हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दिल की धड़कनों को कर सकती है अनियमित, जानें इस दवा के अन्य साइड एफेक्ट्स

Diabetes and Coronavirus: टाइप 2 डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद खतरनाक है कोरोना, इन कारणों से हो सकती है 7 दिनों में मौत

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source