
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 10, 2020 3:19 PM IST
अमेरिकी राज्य यूटा में केवल 15 दिनों में बढ़े 46 फीसदी कोविड-19 मरीज़, 2 सप्ताह की कोविड-19 इमरजेंसी का ऐलान
Coronavirus Pandemic in America: कोरोना वायरस महामारी ने अमेरिका को बुरी तरह प्रभावित किया है। वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक कोरोना केसेस के साथ अमेरिका पहले स्थान पर बना हुआ है। सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में अब कोरोना संक्रमण के मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए हैं। इस समस्या से निपटने के लिए देश में राज्य स्तर पर और यहां तक कि ब्लॉक स्तर पर भी कई प्रयास किए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कोविड-19 मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी को देखते हुए अमेरिकी राज्य यूटा (Utah) के गर्वनर गैरी हर्बर्ट (Gary Herbert )ने यहां 2 सप्ताह के आपातकाल की घोषणा की है। स्थानीय केएसएल टीवी (KSL TV) की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 2 हफ्तों में राज्य में कोरोना के नये मामलों में 46 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस पर अंकुश लगाने के मद्देनजर हर्बट ने कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन नयी गाइडलाइन्स के अनुसार-
हर्बट ने कहा कि, मास्क पहनना एक व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। इसीलिए बिना मास्क पहने घर से बाहर ना निकलें। सोमवार को ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में हर्बर्ट ने कहा कि वह मास्क पहनने का समर्थन करते हैं, लेकिन इसे लेकर अभी से कोई जनादेश जारी नहीं करना चाहते हैं क्योंकि उनके लिए व्यक्तिगत स्वतंत्रता भी मायने रखती है और उन्होंने कहा कि "यह हमारे कानून में समाहित नियम है कि हम उस स्वतंत्रता की रक्षा करें।"
गवर्नर ने इस वीडियो में आगे कहा, "राज्य में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मैं कुछ महत्वपूर्ण बदलावों के साथ आपातकाल की घोषणा कर रहा हूं। इस बदलाव का तात्पर्य आर्थिक गतिविधियों को रोकने से नहीं है, बल्कि इसका मकसद अधिक से अधिक लोगों की जान बचाने से हैं।"