
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 9, 2021 8:02 PM IST
Coronavirus Pandemic End: कोविड-19 वैक्सीन आने के बाद लोगों को जल्द ही इस कोरोना महामारी से छुटकारा मिलने की उम्मीद बढ़ गयी है। लेकिन, हाल ही में एक रिसर्च के परिणाम सामने आए और इस रिसर्च में ऐसा कहा गया है कि कोरोना वायरस महामारी को खत्म होने में लगभग 7 साल से अधिक वक़्त लग जाएगा। (Coronavirus Pandemic end)
इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग के इस सर्वे के मुताबिक, फिलहाल वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत दुनियाभर में तकरीबन 11.90 करोड़ लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन लगायी जा चुकी है। एजेंसी का बयान है कि, वैश्विक स्तर पर एक डेटाबेस तैयार किया जा रहा है जिसमें, सभी देशों में किए गए टीकाकरण का आंकड़ा सुरक्षित है। उन आंकड़ों के आधार पर एक्सपर्ट्स ने इस बात का अनुमान लगाया है कि दुनिया से कोरोना वायरस महामारी का अंत कब होगा।
इस रिसर्च में कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं के आधार पर आंकलन किए गए। जैसे, कम्यूनिटी स्तर पर कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में हर्ड इम्यूनिटी की भूमिका महत्वपूर्ण है। जिसका निर्माण तभी हो सकता है जब, अधिकाधिक संख्या में लोगों को टीकाकरण हो। अगर आबादी के कुछ प्रतिशत हिस्सों का ही टीकाकरण होगा तो संक्रमण का प्रसार होता रहेगा। (Coronavirus Pandemic end )
इस विषय पर जाने-माने अमेरिकी इम्युनोलॉजिस्ट डॉ. एंथनी फासी ने भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि जब वैश्विक स्तर पर 70-85 प्रतिशत लोगों को कोविड-19 का टीका लग जाएगा ,तब महामारी के अंत की उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि फिलहाल उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक आबादी में से केवल 45,40,345 लोगों को ही एक दिन में कोविड की वैक्सीन लग रही है। इस गति के आधार पर यही अनुमान है कि कोरोना वायरस को खत्म होने या यूं कहें कि 75 प्रतिशत लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन लगने में कम से कम 7 साल का वक़्त लग सकता है