Covid-19 in India: सितंबर तक खत्म हो जाएगा भारत से कोरोना, स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों का दावा

भारत की हेल्थ मिनिस्ट्री से जुड़े दो वैज्ञानिकों ने दावा किया कि, कोविड-19 महामारी का प्रकोप भारत में आने वाले कुछ महीनों तक रहेगा। कोविड-19 इंफेक्शन की बीमारी से राहत पाने में भारत को सितंबर महीने तक सफलता मिलेगी। इसका अर्थ है कि सिंतबर महीने के दूसरे सप्ताह के बाद ही भारत से कोरोना खत्म होगा।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 7, 2020 6:05 PM IST

Covid-19 in India: भारत में कोरोना वायरस के मामलों (Coronavirus Cases in India) में बहुत अधिक गति से तेज़ी दिखायी दे रही हैं। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार भारत इस वक़्त कोरोना वायरस से संक्रमित देशों में 5वें शीर्ष स्थान पर है। कोविड-19 इंफेक्शन के केसेस (Covod-19 Cases in India) भारत में बेतहाशा बढ़ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में कोरोना केसेस में हजारों की संख्या में उछाल आया है। ऐसे में भारत में लगाए गए लॉकडाउन को खोलने की प्रक्रिया भी शुरु हो चुकी है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि कोरोना वायरस देश में और अधिक विकराल रुप ले सकता है। इसके अलावा वैज्ञानिकों ने एक और खुलासा किया है कि भारत से कोरोना वायरस  खत्म होने में सितंबर महिने तक का समय लग जाएगा। (Covid-19 in India in Hindi)

भारत की हेल्थ मिनिस्ट्री से जुड़े दो वैज्ञानिकों ने दावा किया कि, कोविड-19 महामारी का प्रकोप भारत में आने वाले कुछ महीनों तक रहेगा। कोविड-19 इंफेक्शन की बीमारी से राहत पाने में भारत को सितंबर महीने तक सफलता मिलेगी। इसका अर्थ है कि सिंतबर महीने के दूसरे सप्ताह के बाद ही भारत से कोरोना खत्म होगा।

सितंबर महीने में खत्म होगा भारत से कोरोना का प्रकोप :

इन एक्सपर्ट्स का कहना है कि उन्होंने इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिये गणितीय प्रारूप पर आधारित विश्लेषण का सहारा लिया। जिसमें, यह पता चलता कि जब गुणांक 100 प्रतिशत पर पहुंच जाएगा तो यह महामारी खत्म हो जाएगी। यह विश्लेषण ऑनलाइन जर्नल एपीडेमीयोलॉजी इंटरनेशनल में छापा गया है।

यह रिसर्च भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय में डीजएसएच में उप निदेशक (जन स्वास्थ्य) डॉ. अनिल कुमार और डीजीएचएस में उप सहायक निदेशक (कुष्ठ रोग) रूपाली रॉय ने किया है। इन दोनों एक्सपर्ट्स के अनुसार, उन्होंने इस रिज़ल्ट को प्राप्त करने के लिए बेली के गणितीय प्रारूप का प्रयोग किया। यह गणितीय प्रारूप किसी महामारी के पूर्ण आकार लेने और उसके स्प्रेड यानि फैलने की गति से जुड़े आंकड़े दर्शा सकता है। जिसमें इंफेक्शन और इससे उबरने की अवधि या स्थिति के बारे में अनुमान लगाने में मदद होती है। गौरतलब है कि आधिकारिक तौर पर भारत में कोरोना महामारी 2 मार्च से शुरू हुई थी। जिसके, बाद से ही कोविड-19 इंफेक्टेड लोगों की संख्या देश में बढ़ते चली गयी।

Pregnancy Care: प्रेगनेंसी में सुबह आते हैं चक्कर, होता है सिर दर्द? मॉर्निंग सिकनेस की इस परेशानी से बचने के लिए आज़माएं ये घरेलू नुस्खे

Weight Loss: लॉकडाउन में वजन को बढ़ने से रोकें, वेट लॉस के लिए रोज़ पीएं हींग और जीरे से बने ये ड्रिंक्स

Headache Home Remedies: लॉकडाउन में होने लगा है सिर दर्द तो, आराम पाने के लिए आज़माएं ये घरेलू नुस्खे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source