Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Second Wave of Corona: कोरोना वायरस महामारी के बारे में बार-बार अटकलें लगायी जा रही हैं कि, सर्दियों का मौसम शुरु होते है यह महामारी और विकराल (Coronavirus in Winter Season) हो सकती है। अब दो देशों ने बयान भी दे दिया है कि उनके क्षेत्र में कोरोना की 'सेकेंड वेव' (Second Wave of Coronavirus ) आ सकती है। ये देश हैं ब्रिटेन और पाकिस्तान, जिन्होंने अपने नागरिकों को आगाह किया है कि सर्दी में कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं। खतरे को देखते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने लोगों से अपील की है कि वे मास्क ज़रूर पहनें । (Second Wave of Corona)
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बयान दिया है कि उनके देश में सर्दियों का मौसम शुरू होने पर कोरोना वायरस के मामले बढ़ सकते हैं। जॉनसन ने आशंका जतायी है कि क्रिसमस के आसपास और उसके बाद के समय में भी, कोरोना केसेस में इज़ाफा देखा जा सकता है। बोरिस जॉनसन ने यह बात स्वीकार की है कि देश में लॉकडाउन लगाने के उनके फैसले को लोगों ने नापसंद किया है लेकिन, कोविड-19 से बचने का यही एक तरीका है। जॉनसन के मुताबिक, सर्दियों का मौसम इस बार कठिन होने वाला है। (Second Wave of Corona)
तो, वहीं दूसरी तरफ भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी कहा है कि 'ठंड के मौसम में कोरोना की सेकेंड वेव उनके देश में आ सकती है। इमरान ने लोगों से मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलने और अन्य एहतियात बरतने के लिए कहा है। भारत में भी एक्सपर्ट्स ने कई बार आशंका जतायी है कि ठंड का मौसम शुरू होने के साथ ही भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं। (Second Wave of Coronavirus in India)
एक्सपर्ट्स के अनुसार कोरोना वायरस के व्यवहार में आए बदलाव से निपटने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। इसीलिए अपनी ज़िम्मेदारी समझते हुए लापरवाही से बचें। इन बातों का ध्यान रखें-
गंध और स्वाद ना समझ आना है कोरोना का सबसे महत्वपूर्ण लक्षण, रिसर्च में हुआ खुलासा
हर्ष वर्धन ने कहा, सुरक्षा के लिए विदेश में विकसित कोरोना वैक्सीन की होगी जांच
घर के अंदर भी फैल सकता है कोविड-19 संक्रमण, एक्सपर्ट्स ने कहा बचाव के लिए साफ हवा और हाइजिन ज़रूरी
वेट लॉस के लिए रोज़ इतनी मात्रा में पीएं एलो वेरा जूस, सेहत को होंगे अगनगिनत फायदे
बेली फैट करना है कम, तो रोज़ पीएं 3 चीज़ों से बना यह जूस, जानें इस हेल्दी वेट लॉस ड्रिंक की रेसिपी