
... Read More
Written By: Anshumala | Published : March 29, 2020 10:20 AM IST
Coronavirus pandemic : वैश्विक रूप से सामने आए कोविड-19 के 6,01478 मामले, अब तक हो चुकी है 27,862 मौतें।
Coronavirus pandemic in Hindi: वैश्विक तौर पर अब तक कोविड-19 संक्रमण के मामलों की संख्या 6,01478 है, जिनमें से कुल 27,862 लोगों की मौत हुई है। वॉशिंगटन स्थित जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने शनिवार को नवीनतम आंकड़े जारी कर इस बात का खुलासा किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) द्वारा दिए गए अपडेट के हवाले से कहा कि कोरोनावायरसमहामारी से वैश्विक तौर पर कुल 131,826 लोग उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गए।
भारत की बात करें तो हेल्थ मिनिस्ट्री के डाटा के अनुसार, यहां कुल मामले 1091 हैं, जिसमें कंफर्ड केसेज 979 हैं। 87 का इलाज किया जा चुका है और अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोविड 19 : अमेरिका में संक्रमण के चलते पहले शिशु की मौत
आंकड़ों के अनुसार, सर्वाधिक मामलों की बात करें तो अब तक अमेरिका में सबसे अधिक 104,837, इसके बाद इटली में 86,498 और चीन में 81,948 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।
वहीं, इटली में 9,134 सर्वाधिक मौतें सामने आईं हैं। इसके बाद स्पेन व चीन में क्रमश: 5,138 और 3,299 लोगों की मौत हुई है।
हालांकि, चीन में पिछले दिसंबर में महामारी की उत्पत्ति हुई, लेकिन अब अन्य देशों ने संक्रमण संख्या और मृत्यु दर के मामले में इसे पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गए हैं।