कोरोना से निपटने के लिए 'कोवैक्स' पहुंचाएगा हर व्यक्ति तक वैक्सीन, 184 देशों ने किया समझौता

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Benefits) ने कोविड-19 महामारी से निपटने की  दिशा में व्यापक प्रयास किए हैं। इस प्रयास में चीन समेत कुल 184 देश दुनिया के गरीब देशों के हर व्यक्ति तक कोविड के वैक्सीन पहुंचाने के लिए एक मंच पर आए हैं। WHO ने सोमवार को इस विषय में घोषणा की। जहां यह कहा गया कि, कोविड-19 पर काबू करने के लिए जो भी वैक्सीन तैयार होगी, उसकी प्रभावी और समान वैश्विक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए यह समूह अहम भूमिका निभा सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : October 20, 2020 8:22 PM IST

Coronavirus Pandemic: कोरोना वायरस महामारी ने दुनियाभर में लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस जानलेवा वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या दिन-ब-दिन दुनियाभर में बढ़ती जा रही है। साथ ही इससे मरने वालों का आंकड़ा (Covid-19 Deaths) भी  तेज़ी से बढ़ रहा है। हालांकि, कुछ देशों मे मामलों की गति में थोड़ी गिरावट आयी है। भारत में कुछ ऐसी ही स्थिति है, जहां, पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में थोड़ी गिरावट देखी गयी है। (Coronavirus Pandemic)

इसी तरह चीन ने इस बीमारी पर काफी हद तक काबू पा लिया है। साथ ही चीन ने वैश्विक स्तर पर भी कोविड-19 महामारी से लड़ने के प्रयासों में योगदान के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। चीन (China) बार-बार कहता रहता रहा है कि सदी के इस सबसे गंभीर स्वास्थ्य संकट से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की जरूरत है। जैसा कि, वायरस और आपदाएं किसी भी देश की सीमा को नहीं मानती हैं और प्रभाव में आनेवाले सभी लोगों को नुकसान पहुंचाती हैं। (Coronavirus Pandemic update)

कोवैक्स पहुंचाएगा हर व्यक्ति तक वैक्सीन, 184 देशों ने किया समझौता:

कुछ समय पहले ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Benefits) ने कोविड-19 महामारी से निपटने की दिशा में व्यापक प्रयास किए हैं। इस प्रयास में चीन समेत कुल 184 देश दुनिया के गरीब देशों के हर व्यक्ति तक कोविड के वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) पहुंचाने के लिए एक मंच पर आए हैं। WHO ने सोमवार को इस विषय में घोषणा की। जहां यह कहा गया कि, कोविड-19 पर काबू करने के लिए जो भी वैक्सीन तैयार होगी, उसकी प्रभावी और समान वैश्विक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए यह समूह अहम भूमिका निभा सकता है। (Coronavirus

कोवैक्स पहुंचाएगा हर व्यक्ति तक वैक्सीन

इस मौके पर WHO के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घ्रेबेयसस ( Dr Tedros Adhanom Ghebreyesus)  ने कहा कि, , कोवैक्स (COVAX) प्रोग्राम एक वैश्विक मंच है जो, कोविड-19 के सबसे बड़े पोर्टफोलियो और दुनिया भर में समान रूप से सुरक्षित और प्रभावी वैक्सीन्स के डिस्ट्रिब्यूशन के प्रयासों का सबसे प्रभावी तरीका बन सकता है।

चीन समेत कुछ देश वैक्सीन उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। कोविड-19 पर नियंत्रण करने के लिए चीन में टीके का ट्रायल एडवांस लेवल तक पहुंच चुका है। ऐसे में अगर चीन में वैक्सीन तैयार होती है तो चीन उसे विश्व के तमाम जरूरतमंद देशों के साथ साझा करने के लिए तैयार है। यही वजह है कि चीन इस टीके के विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की वकालत कर रहा है।

पूरी दुनिया कोरोना वायरस के खात्मे के लिए संघर्ष कर रही है। वैज्ञानिक पूरी मेहनत से वैक्सीन तैयार करने की मुहिम में जुटे हैं। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक अब तक विश्व में कोविड-19 के 198 टीके तैयार करने का काम चल रहा है। जिनमें से 44 टीकों का क्लिनिकल ट्रायल जारी है। उम्मीद की जानी चाहिए कि जल्द से जल्द वैक्सीन बाज़ार में आएगी और सभी जरूरतमंद देशों व लोगों के लिए उपलब्ध होगी।