रुस के उप प्रधानमंत्री पाए गए कोविड पॉजिटिव, क्या उन्हें दी जाएगी Sputnik V. की खुराक ?

मिली जानकारी के अनुसार, रूस के उप-प्रधानमंत्री यूरी त्रुतनेव (yuri trutnev) कोरोनावायरस टेस्ट रिपोर्ट में पॉजिटिव बताए गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ द्वारा दी गयी ख़बर के अनुसार, रूस के उप-प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन की यात्रा से पहले, पूर्वी देशों के विदेश दौरे पर जाना था। लेकिन, कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इस यात्रा को रद्द कर दिया गया है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 13, 2020 9:38 PM IST

घातक कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Outbreak) की पहली वैक्सीन की घोषणा करने के दो दिन बाद ही रूस के उप प्रधानमंत्री इस खतरनाक इंफेक्शन से संक्रमित हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, रूस के उप-प्रधानमंत्री यूरी त्रुतनेव (yuri trutnev) कोरोनावायरस टेस्ट रिपोर्ट में पॉजिटिव बताए गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ द्वारा दी गयी ख़बर के अनुसार, रूस के उप-प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन की यात्रा से पहले, पूर्वी देशों के विदेश दौरे पर जाना था। लेकिन, कोविड (Covid-19 Infection) रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इस यात्रा को रद्द कर दिया गया है। (Yuri Trutnev Covid-19 Infection)

प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन ने जानकारी देेते हुए कहा कि, "यात्रा से पहले, यूरी त्रुतनेव की कोरोना वायरस  संक्रमण से ग्रसित होने का पता लगाने के लिए टेस्टिंग की गयी। जिसमें, रिपोर्ट आने के बाद उप-प्रधानमंत्री को पॉजिटिव पाया गया है।" (Covid-19 Infection )

कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावित है रूस:

गौरतलब है कि, दुनिया भर में फैली कोरोना वायरस महामारी ने रूस में भी तांडव मचा रखा है। मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटों में ही रूस में कोरोना वायरस के 5,102 नए केसेस सामने आए हैं। जिसके बाद अब देश में कोविड-19 मामलों का आंकड़ा बढ़कर 902,701 हो गया है। तो वहीं, चीन के वुहान से पूरी दुनिया में फैले इस वायरस से रूस में अब तक 15,231 लोगों की जान जा चुकी है।

रूस ने किया है पहली कोविड-19 वैक्सीन बनाने का दावा:

गौरतलब है कि रूस ने सबसे पहले कोविड-19 वैक्सीन की खोज कर ली है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कल दावा किया कि रूस में कोविड-19 की वैक्सीन तैयार हो चुकी है। पुतिन ने खुद कहा कि, यह वैक्सीन पूरी तरह से कारगर है। बुधवार सुबह यह ख़बर आयी कि, पुतिन की बेटी को इस कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक की पहली खुराक दी गयी है। स्वयं राष्ट्रपति ने इस बात का खुलासा किया कि, उनकी दो बेटियों में से एक को यह वैक्सीन दी गयी है।

लेकिन, घोषणा के साथ ही इस टीके को लेकर दुनियाभर में बहस शुरु हो गयी। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस बात का पता लगाया जाना ज़रूरी है कि, यह वैक्सीन कितनी सुरक्षित है। रुस के उप प्रधानमंत्री के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद अब निश्चित तौर पर यह चर्चा होने लगी है कि, क्या उन्हें भी रुस द्वारा पेश की गयी वैक्सीन स्पुतनिक (Sputnik V.) की खुराक की दी जाएगी  या नहीं।

क्या कोविड-19 की वजह से हो सकता है हेयर फॉल, ऐसे रोकें बालों का झड़ना

तेज़ी से कमज़ोर हो रहा है कोरोना वायरस, एक्सपर्ट्स ने कहा जल्द खत्म हो सकती है महामारी

दो सप्ताह में मिलेगी रूस के स्वास्थ्यकर्मियों कोरोना को वैक्सीन की पहली डोज, जानिए भारत के सामने क्या है चुनौती

आखिर क्यों कोरोना से कोई गवां रहा जान तो कोई बिना दवा के ही हो रहा है ठीक? रिसर्च में हुआ खुलासा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source