
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 19, 2020 5:46 PM IST
Coronavirus Outbreak : बिहार में भले ही कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही हो लेकिन अब राहत वाली खबर ये है कि कोरोना जांच बढ़ने के बाद 'पॉजिटिविटी' दर में गिरावट आई है। मंगलवार को राज्य में 1,12,781 नमूनों की जांच की गई थी, जिसमें 3,257 संक्रमितों की पहचान हुई। इस तरह पॉजिटिविटी दर 2.89 प्रतिशत तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों को देखें तो राज्य में कोरोना जांच क्षमता के बढ़ने के बाद पॉजिटिविटी दर में भी गिरावट आई है। (Coronavirus Outbreak in India)
राज्य के सूचना और जनसम्पर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को लेकर सरकार द्वारा तत्परता से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि कोरोना जांच भी तेजी से कराई जा रही है। कोरोना की जांच में तेजी आने से संक्रमण की दर घटी है। बड़ी संख्या में लोग स्वस्थ हो रहे हैं, जिससे रिकवरी दर में लगातार वृद्घि हो रही है। बिहार की रिकवरी रेट आज की तिथि में 73.48 प्रतिशत है।
आंकड़ों पर गौर करें तो 16 अगस्त को जहां 67,218 नमूनों की जांच की गई थी, जिसमें 2,187 लोगों को संक्रमित पाया गया था। इस तरह पॉजिटिविटी दर 3़.25 प्रतिशत थी। इसी तरह 13 अगस्त को पॉजिटिविटी दर 3़.7 फीसदी थी। विभाग के आंकडों को मुताबिक, पांच अगस्त को 51,924 नमूनों की जांच की गई थी, जिसमें 2,701 संक्िरमत पाए गए थे। इसी तरह 25 जुलाई को पॉजिटिविटी रेट करीब आठ प्रतिशत थी। 15 जुलाई को 10,052 नमूनों की जांच की गई थी, जिसमें कोविड-19 से 1,320 संक्रमित पाए गए थे। इस तरह पॉजिटिविटी दर 13 प्रतिशत से अधिक थी।
बिहार में मंगलवार 1,09,875 मामले थे। बिहार में मंगलवार को 3,257 नए मामले सामने आए। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 16 संक्रमितों की मौत हो गई। बिहार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 3,257 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1,09,875 पहुंच गई है।
मानसून में कील-मुंहासे, स्किन एलर्जी से बचने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
चेहरे पर दिखने लगी हैं झुर्रियां, तो करें ये उपाय, स्किन दिखने लगेगी यंग
कोरोना काल में ना कराएं डेंटल ट्रीटमेंट्स, फैल सकता है कोविड-19 इंफेक्शन