फरवरी 2021 तक देश की आधी आबादी हो सकती है कोविड-19 इंफेक्टेड, सरकारी पैनल का दावा

आईआईटी कानपुर (IIT-K) और भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक्सपर्ट्स के एक विशेष पैनल ने देश में कोरोना वायरस के भविष्य में गतिविधियों से जुड़ी भविष्यवाणी की है। इस पैनल के मुताबिक सर्दियों में जहां कोरोना संक्रमण (Covid-19 Infection in Winters) बढ़ेगा, वहीं फरवरी महीने तक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बहुत अधिक बढ़ जाएगी।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 20, 2020 11:39 AM IST

Coronavirus Outbreak in India:  कोरोना वायरस महामारी की चपेट में देश में 75 लाख से अधिक लोग आ चुके। लेकिन, अगले कुछ महीनों में यह आंकड़ा 50 करोड़ के पार (Coronavirus Cases in India) भी जा सकता है।  दरअसल, एक्सपर्ट्स ने ऐसा अनुमान लगाया है कि फरवरी 2021 तक देश की आधी जनसंख्या कोरोना वायरस की चपेट में आ सकती है। (coronavirus Pandemic in India)

क्या फरवरी 2021 तक देश में बढ़ जाएंगे कोविड-19 इंफेक्टेड केसेस:

आईआईटी कानपुर (IIT-K) और भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक्सपर्ट्स के एक विशेष पैनल ने देश में कोरोना वायरस के भविष्य में गतिविधियों से जुड़ी भविष्यवाणी की है। इस पैनल के मुताबिक सर्दियों में जहां कोरोना संक्रमण (Covid-19 Infection in Winters) बढ़ेगा, वहीं फरवरी महीने तक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बहुत अधिक बढ़ जाएगी। इस पैनल ने कुछ और भी खुलासे किए हैं जैसे-

  • मौजूदा समय में भारत में करीब 30 फीसदी लोगों को कोरोना इंफेक्शन हो चुका है।
  • भारत में अगले साल फरवरी तक कम से कम 65 करोड़ भारतीय कोरोना से संक्रमित हो चुके होंगे।
  • जब बड़ी जनसंख्या को संक्रमण होगा, तो इससे संक्रमण की गति धीमी होगी।

कम हो रहे हैं कोरोना के मामले

पिछले कुछ सप्ताह से रिकवरी रेट, पॉजिटिविटी रेट और संक्रमण के प्रसार को रोकने की दिशा में कुछ सकारात्मक रिज़ल्ट्स सामने आए हैं। इन परिणामों के आधार पर यह कहा जा रहा है कि देश में कोविड-19 इंफेक्शन के मामलों में कमी आयी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, 15 सितंबर के आस-पास के समय से कोविड-19 केसेस की संख्या में गिरावट शुरू हुई है।  गौरतलब है कि भारत कोविड-19 पॉजिटिव केसेस की आबादी के हिसाब से दुनिया में दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में कोविड-19 के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, इस एक्सपर्ट पैनल के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आकलन के लिए गणितीय मॉडल की मदद ली गयी है। इन एक्सपर्ट्स का दावा है कि फिलहाल भारत की 30 फीसदी जनसंख्या कोविड-19 से संक्रमित है, जो कि, फरवरी 2021 तक देश में 50 फीसदी लोगों को कोविड-19 संक्रमण हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source