Covid-19: धीरे-धीरे पैर पसार रहा है कोरोना, देश में 1047 एक्टिव केस व 11 की मौत, कौन से राज्य ज्यादा प्रभावित?

Covid active cases in india: कोरोना वायरस एक बार फिर से देश में तेजी से फैलने लगता है, जो कोविड की एक और बड़ी लहर आने का संकेत हो सकता है। जानें देश कोविड की स्थिति और कौन से राज्य इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : May 27, 2025 2:16 PM IST

Corona Cases In India: एक बार फिर से कोरोना ने देश में अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है, तो लोगों को डर उल्टा बढ़ता जा रहा है। क्योंकि देश में अब कोरोना के कुल 1047 एक्टिव केस हो चुके हैं, जिसमें 11 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। सरकार व स्वास्थ्य विभाग कोरोना से निपटने के लिए लोगों को लगातार सावधानियां बरतने की सलाह दे रहे हैं, ताकि स्थिति को गंभीर होने से पहले ही उसे कंट्रोल किया जा सके। राज्यों की बात करें तो कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य इस समय सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य केरल है, जिसमें 430 एक्टिव केस हैं, उसके बाद महाराष्ट्र में 208, दिल्ली में 104 और गुजरात में 83 एक्टिव केस हैं। कर्नाटक में कुल 80 कोविड 19 के एक्टिव केस हैं, जिनमें से 73 अकेले बेंगलुरु में ही हैं।

पिछले हफ्ते में 9 मौत

कोरोना से होने वाली मौतों की बात कर करें तो कोविड से 11 मौत दर्ज की गई हैं और इनमें से 9 मौतें पिछले हफ्ते में ही हुई हैं, जो स्थिति की गंभीर होने का संकेत हो सकता है। वहीं कोविड के कारण हो रही मौतें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में हुई हैं, क्योंकि कोविड की सबसे ज्यादा मौत 5 महाराष्ट्र में ही हुई हैं।

JN.1 से ज्यादा खतरा

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार (ICMR) द्वारा जारी की गई रिपोर्ट्स के मुताबिक JN.1 ज्यादा तेजी से फैल रहा है, हालांकि अभी राहत की खबर ये है कि स्थिति गंभीर नहीं हुई है। JN.1 के अलावा कोविड 19 के नए वेरिएंट LF.7, XFG और NB.1.8.1 हैं, जिन मेडिकल रिसर्च की जा रही हैं। हालांकि, रिसर्चर सबसे ज्यादा चिंतित JN.1 वेरिंट को लेकर ही हैं, क्योंकि यह तेजी से फैल सकता है।

JN.1 इन्फेक्शन के लक्षण

अगर आपको कोविड 19 के वेरिएंट जेएन.1 से इन्फेक्शन हो गया है, तो इसके कारण आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, यह एक वायरल संक्रमण है और इसी कारण इससे होने वाले लक्षण पहले वेरिएंट्स से ही मिलते-जुलते हैं जो इस प्रकार हैं -

  • हल्का या तेज बुखार होना
  • सांस लेने में दिक्कत
  • गंध व स्वाद महसूस न होना
  • सूखी या बलगम वाली खांसी
  • नाक बहना व आंखों से पानी आना
  • गले में खराश व दर्द रहना
  • उल्टी या दस्त होना

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source